डेली संवाद, जालंधर
जालंधर के बस्तियात क्षेत्र के 2 लोगों ने मिलकर सरकार को तगड़ा चूना लगाया है। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के साथ अपनी फोटो लगाकर जालंधर में कई एकड़ में अवैध कॉलोनी काट दी गई है। उक्त कॉलोनाइजर ने सोशल मीडिया पर सीएम के साथ अपनी फोटो लगाकर पुडा और नगर निगम के अधिकारियों को प्रभावित करने की पूरी कोशिश की है। जिसके बाद इस खेल में वह लकी साबित हुआ है।
जालंधर में अवैध कालोनियां काटने के लिए वेस्ट के चर्चित शोकी ने एक बार फिर से सरकार को मोटा रगड़ा लगाया है। इलाके में खेतों को कलोनी में बदल कर प्लाटिंग कर दी गयी। कालोनी के एक कथित पार्टनर ने सोशल मीडिया पर सीएम चन्नी के साथ अपनी तस्वीरें पोस्ट कर अफसरों पर खासा प्रभाव छोड़ा है जिससे दबाव बना और अवैध कॉलोनी पर कई शिकायतों के बाद भी कार्रवाई नही हुई।
हैरानी की बात तो यह है कि शहर के 2 मशहूर आरटीआई एक्टिविस्ट ने इस अवैध कॉलोनी की एवज में लाखों रुपए उगाही की है अब यह आरटीआई एक्टिविस्ट इस अवैध कॉलोनी इस फेवर में आ गए हैं पहले यही लोग शिकायत कर रहे थे।
नगर निगम के एक अफसर ने बताया कि कालोनी का एक कथित पार्टनर बीते दिनों सीएम चरणजीत चन्नी के साथ तसवीर खिंचवा कर अफसरों पर प्रभाव डाल रहे हैं। इन तस्वीरों से अफसरों पर भी ऐसा प्रभाव डाला की कई शिकायतें होने पर भी कार्रवाई नही की गई है।
बताया जा रहा है कि यह कॉलोनी में शोकी से जुड़ी है जो एक के बाद एक जालंधर के बस्तियात में कालोनियां काटता रहा है और इस बार वेस्ट की बजाय करतारपुर हल्के का रुख किया है। शिकायतकर्ता अब इस मामले की शिकायत सीएम चन्नी से करने जा रहा है।