डेली संवाद, जालंधर
जालंधर में अवैध कामर्शियल निर्माण की बाढ़ आ गई है। फुटबाल चौक के आस-पास कई अवैध कामर्शियल निर्माण हो रहे हैं। स्पोट्स मार्केट में जहां अवैध रूप से पूरा माल बनाया जा रहा है, वहीं गंगा अस्पताल के ठीक सामने अवैध रूप से दो मंजिला कामर्शियल निर्माण किया जा रहा है। यही नहीं, इस निर्माण को पर्दे से ढ़क कर उस पर ओपनिंग जिम का बोर्ड लगाया गया है।
फुटबाल चौक के पास स्थित गंगा अस्पताल के सामने बन रही दो मंजिला कामर्शियल निर्माण की शिकायत नगर निगम के कमिश्नर से की गई है। जिससे इस इमारत के खिलाफ कार्रवाई के भी आदेश जारी किए गए हैं।
नगर निगम के इंस्पैक्टर दिनेश जोशी ने बताया कि उक्त अवैध निर्माण को नोटिस जारी किया गया है। बावजूद इसके अवैध निर्माण रातोंरात किया जा रहा है, इसकी रिपोर्ट नगर निगम के कमिश्नर को दे दी है। उन्होंने कहा कि इस इमारत को सील करने और डिच चलाने की मांग कमिश्नर से की है।
देखें परदे के पीछे का खेल, जहां लाखों का चूना लगाया जाता है









