चौगावां में काटी अवैध कालोनी पर होगी बड़ी कार्रवाई, JDA चलाएगा डिच, रजिस्ट्री पर रोक लगेगी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 255 शब्द|📅 09 Dec 2021

चौगावां में काटी अवैध कालोनी पर होगी बड़ी कार्रवाई, JDA चलाएगा डिच, रजिस्ट्री पर रोक लगेगी

डेली संवाद, जालंधर
करतारपुर हलके में चौगावां गांव में काटी गई अवैध कालोनी पर बड़ी कार्रवाई हो सकती है। जेडीए ने इस अवैध कालोनी पर कार्रवाई करने की तैयार की है। पता चला है कि जालंधर में बस्तियात इलाके के शोकी और लक्की ने मिलकर सरकार को लाखों रुपए का रगड़ा लगाया है। इसे लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय में शिकायत भी की गई है।

जालंधर के गांव चौगावां में खेती की कई एकड़ जमीन में अवैध कॉलोनी काटी गई है। जेडीए से पता चला है कि इस अवैध कालोनी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की तैयारी है। सबसे पहले जेडीए द्वारा चोगावां में काटी गई अवैध कालोनी में रजिस्ट्री बंद करने के लिए डीसी को पत्र लिखने जा रहा है। जिससे इस अवैध कालोनी में रजिस्ट्री बंद करवाई जाए। इसके बाद इस पर डिच चलाने जैसी कार्रवाई भी हो सकती है।

शोक़ी ग्रुप ने अपने लक्की पार्टनर के साथ मिलकर अवैध कालोनी काटी

जानकारी के मुताबिक शोक़ी ग्रुप ने अपने लक्की पार्टनर के साथ मिलकर अवैध कालोनी काटी है। इससे सरकार को सीधे तौर लाखों रुपए का चूना लगा है। इस अवैध कालोनी में जेडीए के कुछ अफसरों की भी मिलीभगत सामने आ रही है। क्योंकि कालोनी को कई दिनों से विकसित की जा रही है।

चौगावां में काटी अवैध कालोनी पर होगी बड़ी कार्रवाई, JDA चलाएगा डिच, रजिस्ट्री पर रोक लगेगी

उधर, जेडीए के अधिकारी अभिषेक ढल्ल ने बताया कि चौगावां में काटी गई अवैध कालोनी कि रिपोर्ट मांगी गई है। इस पर कार्रवाई भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि जेडीए अवैध कालोनियों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। इसे लेकर कई लोगों को नोटिस भी जारी किए गए हैं।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *