मुख्यमंत्री ने रेलमाजरा में लैमरीन टैक स्किल यूनिवर्सिटी की रखी आधारशिला

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 293 शब्द|📅 10 Dec 2021

मुख्यमंत्री ने रेलमाजरा में लैमरीन टैक स्किल यूनिवर्सिटी की रखी आधारशिला

डेली संवाद, शहीद भगत सिंह नगर
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने राज्य के युवाओं की रोजग़ार पाने की क्षमता और उनके कौशल को निखारने के उद्देश्य से आज रेलमाजरा के रयात कैंपस में लैमरीन टैक स्किल यूनिवर्सिटी की आधारशिला रखी, जो उत्तरी क्षेत्र की पहली निजी तकनीकी स्किल यूनिवर्सिटी है।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने इस दिन को राज्य के लिए ऐतिहासिक दिन के तौर पर दिखाया, क्योंकि औद्योगिक क्षेत्र के प्रमुख दिग्गजों जैसे आईबीएम, टाटा और ऐनसिस ने पंजाब में एक स्किल यूनिवर्सिटी स्थापित करने के लिए हाथ मिलाया है, जो राज्य के औद्योगिक क्षेत्र में कौशल प्रशिक्षण और नौकरियाँ मुहैया करवाने में सहायक होगी। चन्नी ने कहा कि इस यूनिवर्सिटी को स्थापित करने का विचार मुझे तकनीकी शिक्षा एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री रहते हुए आया था।

विद्यार्थियों को नौकरियाँ प्रदान करेंगी

आज के समय की सबसे बड़ी ज़रूरत के तौर पर उद्योगों की माँगों और रोज़ाना के उभरते रूझानों के अनुकूल कौशल शिक्षा मुहैया करवाने पर ज़ोर देते हुए मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि यूनिवर्सिटी रोजग़ार पैदा करने के उद्देश्य की पूर्ति करेगी और तीनों औद्योगिक कंपनियाँ यूनिवर्सिटी से पास हुए विद्यार्थियों को नौकरियाँ प्रदान करेंगी।

बलाचौर से विधायक चौधरी दर्शन लाल मंगूपुर ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि यूनिवर्सिटी इस क्षेत्र के शैक्षिक स्तर में बुनियादी तौर पर बदलाव लाएगी। प्रतिनिधियों, जिनमें आईबीएम से हरि रामासुब्रमण्यम, ऐनसिस से रफ़ीक सोमानी और टाटा पुणे से आनंद भादे शामिल हैं, ने कहा कि अब तक पंजाब को देश के अन्नदाता के तौर पर जाना जाता था, परन्तु इस यूनिवर्सिटी की स्थापना से राज्य में कौशल विकास के क्षेत्र में भी एक विशेष स्थान बनाएगा, जो पंजाब के युवाओं में तकनीकी कौशल को विकसित करने के अलावा ज्ञान में भी वृद्धि करेगा।

Aryans Academy पर सनसनीखेज आरोप, देखें

https://youtu.be/v01ZGLuOOkw

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *