पंजाब में हिन्दुओं को रिझाने के लिए भगवान की शरण में नेता, पढ़ें कब कौन पहुंचा मंदिर

Daily Samvad
4 Min Read

पंजाब में हिन्दुओं की आबादी 38.5 फीसदी

117 सीटों में 45 सीट पर हिन्दू आबादी 60 फीसदी

37 सीटों पर हिन्दू वोटर साबित हो सकते हैं गेमचेंजर

मौजूदा समय में हिन्दू बाहुल्य वाले 37 विधानसभा क्षेत्रों में 30 सीटों पर कांग्रेस का कब्जा है।

पंजाब विधानसभा चुनाव – 2022 पर सभी दलों की नजर हिन्दू मतदाताओं पर है। पंजाब में 38.5 फीसदी हिन्दू वोटर हैं। इसमें करीब 32 फीसदी अनुसूचित जाति ( इनमें हिन्दू और सिख दोनों शामिल हैं) के मतदाता हैं।

सुखबीर बादल

पिछले तीन महीने में शिरोमणि अकाली दल (ब) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखबीर बादल पंजाब से सटे हिमाचल प्रदेश में प्रसिद्ध सिद्ध पीठ माता चिंतपूर्णी, जालंधर का प्रसिद्ध हिन्दू स्थान श्री देवी तालाब मंदिर, अमृतसर स्थित प्राचीन शिवालय और सालासर धाम में चार बार हाजिरी लगवा चुके हैं।

चरणजीत सिंह चन्नी

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी हिमाचल प्रदेश के बगलामुखी धाम, ज्वाला जी और केदारनाथ धाम के साथ साथ जालंधर स्थित श्री देवी तालाब मंदिर में माथा टेक चुके हैं। भगवान परशुराम तपोस्थली को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए 10 करोड़ रुपए भी जारी किए हैं। भगवान परशुराम की माता रेणुका से जुड़े स्थल के विकास के लिए 75 लाख रुपए देने की घोषणा की है।

अरविंद केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवला अयोध्या के बाद जालंधर में दो बार श्री देवी तालाब मंदिर में माथा टेक चुके हैं।

हिन्दू बहुल सीट का ब्यौरा (37 में से 30 पर कांग्रेस, 2 भाजपा, 2 शिअद, 2 आप और 1 पंजाब लोक कांग्रेस)

  1. अमृतसर नार्थ – सुनील दत्ती – कांग्रेस
  2. अमृतसर वेस्ट – राजकुमार वेरका – कांग्रेस
  3. अमृतसर सैंट्रल – ओम प्रकाश सोनी – कांग्रेस
  4. अमृतसर ईस्ट – नवजोत सिंह सिद्धू – कांग्रेस
  5. भोआ – जोगिंदर पाल – कांग्रेस
  6. पठानकोट – अमित विज – कांग्रेस
  7. मुकेरियां – रजनीश कुमार बब्बी – कांग्रेस
  8. दसूहा – अरूण डोगरा – कांग्रेस
  9. होशियारपुर – शाम सुंदर अरोड़ा – कांग्रेस
  10. जालंधर वेस्ट – सुशील रिंकू – कांग्रेस
  11. जालंधर सैंट्रल – राजिंदर बेरी – कांग्रेस
  12. जालंधर नार्थ – अवतार सिंह जूनियर – कांग्रेस
  13. लुधियाना सैंट्रल – सुरेंद्र डाबर – कांग्रेस
  14. लुधियाना वेस्ट – भारत भूषण आशू – कांग्रेस
  15. लुधियाना नार्थ – राकेश पाण्डेय – कांग्रेस
  16. लुधियाना ईस्ट – संजीव तलवार – कांग्रेस
  17. बठिंडा सिटी – मनप्रीत सिंह बादल – कांग्रेस
  18. फाजिल्का – दविंदर सिंह घुबाया – कांग्रेस
  19. बल्लुआना – नाथूराम – कांग्रेस
  20. दीनानानगर – अरुणा चौधरी – कांग्रेस
  21. संगरूर – विजयइंद्र सिंगला – कांग्रेस
  22. मोगा – हरजोत कमल सिंह – कांग्रेस
  23. फिरोजपुर सिटी – परमिंदर सिंह पिंकी – कांग्रेस
  24. अमलोह – रणदीप सिंह – कांग्रेस
  25. कपूरथला सिटी – राणा गुरजीत सिंह – कांग्रेस
  26. फगवाड़ा – बलविंदर धालीवाल – कांग्रेस
  27. बलाचौर – दर्शनलाल – कांग्रेस
  28. आनंदपुर साहिब – कंवरपाल सिंह – कांग्रेस
  29. राजपुरा – हरदयाल सिंह कंबोज – कांग्रेस
  30. समाना – राजिंदर सिंह – कांग्रेस
  31. पटियाला सिटी – कैप्टन अमरिंदर सिंह – पंजाब लोक कांग्रेस
  32.  सुजानपुर – दिनेश सिंह – भाजपा
  33. अबोहर – अरुण नांरग – भाजपा
  34. बटाला – लखबीर सिंह – शिअद
  35. बंगा – सुखविंदर कुमार – शिअद
  36. बरनाला – गुरमीत सिंह – आप
  37. मानसा – नजर सिंह मानसाईआ – आप



728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news website development in jalandhar