कांग्रेस से ऊब चुकी जनता अब भाजपा को सत्ता देने के मूड में, लुधियाना में कार्यकर्ताओं का होगा विशाल सम्मेलन: शर्मा

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 519 शब्द|📅 11 Dec 2021

कांग्रेस से ऊब चुकी जनता अब भाजपा को सत्ता देने के मूड में, लुधियाना में कार्यकर्ताओं का होगा विशाल सम्मेलन: शर्मा

डेली संवाद, जालंधर
पंजाब में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों को और धार देने तथा संगठन की और सक्रियता बढ़ाने व कार्यकर्ताओं को पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी व संगठनात्मक ढांचे की सरंचना को और सक्रिय करने हेतु प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की अध्यक्षता में संगठनात्मक बैठक जालंधर में हुई। इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह विशेष रूप से उपस्थित हुए।

इस बैठक के दौरान मंच पर उनके साथ भाजपा राष्ट्रीय सचिव व सह-प्रभारी डॉ. नरेंदर सिंह रैना, संगठन महामंत्री हिमाचल व पंजाब पवन राणा, प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता, डॉ. सुभाष शर्मा, राजेश बागा आदि भी उपस्थित थे। इन सभी का जालंधर पहुँचने पर जालंधर जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा ने अपनी टीम के पदाधिकारियों सहित पुष्प-गुच्छ व दोशाला देकर स्वागत किया। बैठक का शुभारम्भ दीप प्रजवल्लित कर किया गया।

117 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगे

सौदान सिंह ने इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए आज भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं पर आधारित विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है और पंजाब में पहली बार भाजपा प्रदेश की सभी 117 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी और जनता के समर्थन से बहुमत हासिल कर सरकार बनाएगी।

सौदान सिंह ने सभी को संगठन के आगामी दिनों के कार्यक्रमों के बारे में जानकारी देते हुए चुनाव संबंधी मार्गदर्शन किया। उन्होंने सभी को अपने-अपने संगठनात्मक ढांचे का पुनर्निरीक्षण कर उसकी कमियों को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए तथा चुनाव मैदान में पूरे जोश से अपने भावी उम्मीदवारों के हक में चुनाव प्रचार में डटने का आह्वान किया।

कांग्रेस की जन-विरोधी नीतियों से बहुत दु:खी

अश्वनी शर्मा ने कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस की जन-विरोधी नीतियों से बहुत दु:खी है। जनता मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के हवाई वादों पर विश्वास नहीं करती, क्यूंकि पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिद्धू उनके इन झूठे वादों की पोल खुद खोल रहे हैं। यही हाल दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल का भी है, वो भी जनता को फ्री के सपने दिखा रहे हैं, जबकि उनकी अपनी दिल्ली की हालत किसी से छुपी नहीं है।

माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने अरविन्द केजरीवाल को फटकार भी लगाई है। जो मुख्यमंत्री अपने शासित राज्य को सही से नहीं चला सकता वो अन्य राज्यों के लिए क्या करेगा, यह सभी अच्छी तरह जानते हैं। शर्मा ने कहा कि झूठे वादों से ऊब चुकी जनता अब पंजाब में भाजपा की सरकार बनाने का मन बना चुकी है और इस बार बहुमत से भाजपा उम्मीदवारों को विजयी बना कर केंद्र की भाजपा सरकार की तरह प्रदेश की सत्ता भी भाजपा के हाथों में देगी।

लुधियाना में कार्यकर्ताओं का एक विशाल सम्मेलन

जीवन गुप्ता ने इस अवसर पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा 14 दिसंबर को लुधियाना में कार्यकर्ताओं का एक विशाल सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें पूरे प्रदेश से 10,000 से अधिक कार्यकर्त्ता भाग लेंगें। इस बैठक में प्रदेश कोर ग्रुप के पदाधिकारी, प्रादेशिक पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य, प्रदेश मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य, प्रदेश परिषद के सदस्य, प्रदेश प्रकोष्ठ टीम के पदाधिकारी, विधानसभा प्रभारी, विधानसभा विस्तारक, जिला पदाधिकारी, जिला मोर्चा के पदाधिकारी, जिला प्रकोष्ठों के संयोजक व मंडलों के पदाधिकारी आदि उपस्थित होंगें।

Aryans Academy पर सनसनीखेज आरोप, देखें

https://youtu.be/v01ZGLuOOkw

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *