नवजोत सिद्धू को पार्टी हाईकमान ने किया साइडलाइन, रैली में छलका दर्द, पढ़ें क्या बोले कांग्रेस प्रधान

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 411 शब्द|📅 12 Dec 2021

navjot-sidhu

चंडीगढ़। कांग्रेस आलाकमान ने नवजोत सिंह सिद्धू की अधिकतर मांगों को स्वीकार कर के पंजाब इकाई में छिड़े घमासान को शांत कर दिया लेकिन ऐसा लगता है कि इसके साथ ही सिद्धू की ताकत भी कम कर दी गई है। दरअसल, खुद सिद्धू के बयानों से ही यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि कांग्रेस हाई कमान ने उनके पर कतर दिए हैं।

बाबा बकाला में एक रैली को संबोधित करते हुए सिद्धू ने यहां तक कह दिया कि वह एक ‘शक्तिहीन’ अध्यक्ष हैं। सिद्धू ने पंजाब सरकार पर एक बार फिर से निशाना साधते हुए यह कहा था, ‘मैं सिर्फ अध्यक्ष हूं। मैं महासचिवों तक की नियुक्ति नहीं कर पा रहा हूं।’

सिद्धू का यह बयान कांग्रेस हाई कमान की तरफ से 22 जिला संयोजकों की उस सूची को खारिज करने के बाद आई है, जिसे पंजाब अध्यक्ष ने ही तैयार किया था। इस सूची में सिद्धू ने उन नेताओं के नाम हटा दिए थे, जिन्हें पूर्व पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने नियुक्त किया था।

सिद्धू से सलाह लिए बिना ही नियुक्ति

अलग-अलग विधानसभा चुनाव समितियों में सिद्धू की अनदेखी के बाद अब पार्टी आलाकमान ने 22 जिला संयोजकों की सूची जारी की है। इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक, जिला संयोजकों को सिद्धू से सलाह लिए बिना ही नियुक्ति किया गया था।

पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी ने बीते मंगलवार को ही जिला संयोजकों की सूची जारी करते हुए, उन्हें तत्काल प्रभाव से काम में जुटने को कहा था। इन संयोजकों को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और विधायकों के साथ भी तालमेल मिलाते हुए काम करने को कहा गया है।

नवतेज सिंह चीमा की उम्मीदवारी का समर्थन

बता दें कि सिद्धू ने जिस तरीके से सुनील जाखड़ की ओर से नियुक्त किए गए जिलाध्यक्षों को हटाया था, उससे जाखड़ नाखुश थे और उन्होंने यह मुद्दा राहुल गांधी के सामने भी उठाया था। खबरों की माने तो जाखड़ ने राहुल गांधी को सूचित किया था कि सिद्धू के मनमाने फैसले से पार्टी नेताओं के बीच नाराजगी है।

इस बीच पंजाब कांग्रेस की कलह फिलहाल और बढ़ती हुई दिख रही है। विधानसभा चुनावों से पहले सुल्तानपुर लोढ़ी और कादियां सीट पर उम्मीदवार को लेकर पहले ही अलग-अलग धड़े बंट गए हैं। नवजोत सिंह सिद्धू ने शनिवार को सुल्तानपुर लोढ़ी सीट पर विधायक नवतेज सिंह चीमा की उम्मीदवारी का समर्थन किया, जबकि इस सीट से कैबिनेट मंत्री और पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर के करीबी माने जाने वाले राणा गुरजीत सिंह चुनाव लड़ना चाहते हैं।

Aryans Academy पर सनसनीखेज आरोप, देखें

https://youtu.be/v01ZGLuOOkw

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *