मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने तीन दिवसीय संगरूर विरासती मेले का किया उद्घाटन

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 249 शब्द|📅 14 Dec 2021

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने तीन दिवसीय संगरूर विरासती मेले का किया उद्घाटन

डेली संवाद, संगरूर
पंजाब के मुख्यमंत्री स. चरणजीत सिंह चन्नी ने आज संगरूर की विरासत को दृश्यमान करते हुये तीन दिवसीय ‘संगरूर विरासती मेले ’ का बनासर बाग़ से आग़ाज़ किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री चन्नी ने करीब 7करोड़ रुपए की लागत से संगरूर कोठी, बनासर बाग़, मारबल बारांदरी और घंटा घर को पुनः सुरजीत करने और अपग्रेडेशन करने के उपरांत मानवता को समर्पित करने की रस्म वित्त मंत्री पंजाब स. मनप्रीत सिंह बादल और लोक निर्माण मंत्री श्री विजय इंदर सिंगला की मौजूदगी में अदा की।

इस मौके पर मुख्यमंत्री स. चरणजीत सिंह चन्नी ने विरासती मेले की स्टेज से अदाकारों और लोक साज़ बजाने वालों की सराहना करते हुये ख़ुद भी नौजवान कलाकारों के साथ जाकर साज़ बजाऐ। ज़िला प्रशासन की तरफ़ से डिप्टी कमिशनर श्री रामवीर और अन्य अधिकारियों की तरफ से मुख्यमंत्री को सम्मानित किया गया और एक पुस्तक ‘संगरूर देन्न एंड नाओ टेल आफ ए सिटी’ भी भेंट की।

नाटककार अपने हुनर की बखूबी पेशकारी करेंगे

इस मौके पर लोक निर्माण मंत्री श्री विजय इंदर सिंगला ने बताया कि संगरूर विरासती मेले के अंतर्गत 15 और 16 दिसंबर को भी बनासर बाग़ में लोक कलाओं पर आधारित समागमों की पेशकारी की जायेगी जिसमें पंजाब भर से आए कलाकार और नाटककार अपने हुनर की बखूबी पेशकारी करेंगे।

आज के उद्घाटनी समारोह के मौके पर श्री संजय कुमार विशेष मुख्य सचिव पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामले, श्रीमती कंवलप्रीत कौर डायरैक्टर पर्यटन विभाग, डिप्टी कमिशनर श्री रामवीर, ए.डी.सी श्री अनमोल सिंह धालीवाल समेत अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *