तेल टैंकर में जबरदस्त विस्फोट, धमाके में 50 से ज्यादा लोगों की मौत, चारों तरफ अफरातफरी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 226 शब्द|📅 14 Dec 2021

तेल टैंकर में जबरदस्त विस्फोट, धमाके में 50 से ज्यादा लोगों की मौत, चारों तरफ अफरातफरी

पोर्ट-औ-प्रिंस: हैती में एक तेल टैंकर में हुए विस्फोट में 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और दर्जनों अन्य घायल हो गए. धमाका इतना जोरदार था कि दूर-दराज के इलाके में भी इसकी आवाज सुनी गई।

प्रधानमंत्री एरियल हेनरी ने मंगलवार को कहा कि विस्फोट कैप-हैतीयन शहर में हुआ. उन्होंने कहा कि वह इस घटना से काफी दुखी हैं. पुलिस की ओर से घटना के बारे में तत्काल कोई और जानकारी मुहैया नहीं कराई गई है।

ब्लास्ट के बाद तेल की लूट

ले नोवेलिस्टे अखबार ने जानकारी दी कि हादसे में दर्जनों लोग घायल हुए हैं और अस्पतालों में जरूरी चीजों की कमी है. डॉक्टर कैलहिल ट्यूरेन ने अखबार से कहा, ‘हमें बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.’ कैप-हैतीयन में काम करने वाले सिविल इंजीनियर डेव लारोज ने बताया कि वह दोपहर लगभग एक बजे गाड़ी चला रहे थे कि तभी उन्हें एम्बुलेंस वाहन आते दिखे और सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

लारोज ने कहा कि कुछ लोग घटना के बाद ट्रक से और सड़क से बाल्टियों में भरकर तेल अपने घर ले जा रहे थे. उन्होंने कहा, ‘हमारा देश जिस दौर से गुजर रहा है, वह काफी दुखदायी है.’ तेल टैंकर में विस्फोट ऐसे समय हुआ है जब हैती को ईंधन की भारी कमी और इसके दामों में लगातार जारी वृद्धि जैसी समस्या से जूझना पड़ रहा है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *