देश में कल से 9 लाख कर्मचारी करेंगे हड़ताल, बैंकों ने ग्राहकों को किया अलर्ट

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 233 शब्द|📅 15 Dec 2021

देश में कल से 9 लाख कर्मचारी करेंगे हड़ताल, बैंकों ने ग्राहकों को किया अलर्ट

नई दिल्ली। बैंकों में दो दिन की हड़ताल रहेगी। अगले दो दिन- 16 और 17 दिसंबर को देशभर के बैंकों में कामकाज प्रभावित रहने की आशंका है। दरअसल, यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) ने 16 और 17 दिसंबर को दो दिवसीय हड़ताल का आह्वान किया था।

आपको बता दें कि यूएफबीयू नौ यूनियनों का एकछत्र निकाय है, जिसमें अखिल भारतीय बैंक अधिकारी परिसंघ (AIBOC),अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ (AIBEA) और राष्ट्रीय बैंक कर्मचारी संगठन (NOBW) शामिल हैं। इस यूनियन के अधीन 9 लाख कर्मचारी हैं।

क्या है हड़ताल की वजह

ये हड़ताल निजीकरण के विरोध में हो रहा है। इस वजह से बैंकों में कामकाज प्रभावित रह सकता है। यही वजह है कि भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) सहित अधिकांश बैंकों ने अपने ग्राहकों को अलर्ट मैसेज भेज दिया है। बैंकों ने अपने ग्राहकों को चेक क्लीयरेंस और फंड ट्रांसफर जैसे बैंकिंग कार्यों पर प्रभाव के बारे में आगाह किया है।

वैसे तो हड़ताल 16 और 17 दिसंबर तक को है और वहीं, 18 दिसंबर को शिलॉन्ग में बैंकों में कामकाज नहीं होगा। इस दिन यू सोसो थाम की पुण्यतिथि है। इसके अलावा 19 दिसंबर को रविवार का दिन है। कहने का मतलब ये है कि 19 दिसंबर तक देश के अलग-अलग हिस्सों में बैंकों में कामकाज प्रभावित रहेगा। ऐसे में सुचारू ढंग से कामकाज के लिए 20 दिसंबर का इंतजार करना होगा।

आर्यन एकेडमी पर मानव तस्करी का आरोप, देखें VIDEO

https://youtu.be/v01ZGLuOOkw

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *