Punjab News: राज्य में अपने कारोबार का विस्तार करेगी डिक्सन टेक्नोलॉजीज़, 300 करोड़ रुपए का करेगी निवेश

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 343 शब्द|📅 15 Dec 2021

Punjab News: राज्य में अपने कारोबार का विस्तार करेगी डिक्सन टेक्नोलॉजीज़, 300 करोड़ रुपए का करेगी निवेश

डेली संवाद, चंडीगढ़
डिक्सन टेक्नोलॉजीज़ (DIXON TO EXPAND BASE IN PUNJAB) द्वारा राज्य में किये जाने वाले 300 करोड़ रुपए के निवेश से पंजाब के इलेक्ट्रोनिक्स क्षेत्र को अधिक प्रोत्साहन मिलेगा। आज यहां हुई मीटिंग के दौरान पंजाब के उद्योग और वाणिज्य मंत्री गुरकीरत सिंह कोटली और डिक्सन टेक्नोलॉजीज़ के कार्यकारी चेयरमैन सुनील वचानी ने व्यापक विचार-विमर्श किया।

गणमान्य व्यक्तियों ने पंजाब में इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण क्षेत्र के लिए समूचे कारोबारी मौकों से सम्बन्धित मामलों के बारे चर्चा की। मीटिंग के बाद डिक्सन के द्वारा एक विस्तृत पेशकारी दी गई जिसमें कंपनी के कार्य क्षेत्र और ग्रुप से जुड़े ब्रांडों की जानकारी दी गई। पेशकारी और चर्चा राज्य में डिक्सन की विकास योजनाओं की बात की गई।

300 करोड़ रुपए के निवेश

कार्यकारी चेयरमैन सुनील वचानी ने उद्योग मंत्री को अवगत करवाया कि डिक्सन लुधियाना में भारतीय ग्रुप के साथ मिले कर सांझा उद्यम (जेवी) के द्वारा ज़मीन और इमारत समेत लगभग 300 करोड़ रुपए के निवेश से इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण प्लांट स्थापित करेगा। उन्होंने आगे बताया कि उनको टेलीकॉम सैक्टर के लिए भारत सरकार की पी.एल.आई. स्कीम के अंतर्गत प्रोडकशन लिंकड इंसैंटिव (पी.एल.आई.) की मंजूरी प्राप्त हुई है।

पंजाब में डिक्सन टेक्नोलॉजीज़ का स्वागत करते हुए श्री गुरकीरत सिंह कोटली ने श्री वचानी और डिक्सन ग्रुप की इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण क्षेत्र में शानदार योगदान के लिए सराहना की। श्री गुरकीरत सिंह कोटली ने कहा ‘मुझे खुशी है कि डिक्सन जैसी संस्थाएं, जो इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण क्षेत्र में अग्रणी हैं, पंजाब में इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण इको-सिस्टम तैयार करने के लिए उत्सुक हैं। मेरा उद्देश्य राज्य में बड़े सुधार लाना और रोज़गार के मौकों को बढ़ाने में अहम योगदान डालना है।

डिक्सन जैसी संस्थाओं की मदद से हम यकीनी तौर पर इस उद्देश्य को हासिल करेंगे। उद्योग मंत्री ने यह भी कहा कि वह पंजाब को ईएसडीएम निर्माण में एक अग्रणी राज्य के तौर पर देखने के लिए बहुत उत्सुक हैं और डिक्सन टेक्नोलॉजीज़ के द्वारा यह नया निवेश ईएसडीएम निर्माण वातावरण को बढ़ावा देते हुये यकीनी तौर पर राज्य में इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण के नये युग की शुरुआत करेगा।

आर्यन एकेडमी पर मानव तस्करी का आरोप, देखें VIDEO

https://youtu.be/v01ZGLuOOkw

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *