जालंधर: अरोड़ा खत्री बिरादरी के रमन अरोड़ा सैंट्रल हलके में AAP के सबसे सक्रिय नेता, केजरीवाल के स्वागत में झोंकी पूरी ताकत, चुनाव लड़ने की तैयारी

Daily Samvad
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 194 शब्द|📅 15 Dec 2021

जालंधर: अरोड़ा खत्री बिरादरी के रमन अरोड़ा सैंट्रल हलके में AAP के सबसे सक्रिय नेता, केजरीवाल के स्वागत में झोंकी पूरी ताकत, चुनाव लड़ने की तैयारी

डेली संवाद, जालंधर
आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और जालंधर में तिरंगा यात्रा में शामिल होने आ रहे हैं। इस दौरान शहर की खासकर सैंट्रल हलके की सीट के दावेदारों द्वारा कड़ा शक्ति प्रदर्शन करने की तैयारी है। कांग्रेस सरकार में वाइस चेयरमैन का पद त्याग कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए रमन अरोड़ा सैंट्रल सीट से सशक्त दावेदार के रूप में उभर कर सामने आए हैं।

कष्ट निवारण बालाजी मंदिर के अध्यक्ष एवं खत्री अरोड़ा वेलफेयर बोर्ड पंजाब के वाइस चेयरमैन रमन अरोड़ा ने पिछले दिनों कांग्रेस को अलविदा कह आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर लिया। रमन अरोड़ा का सैंट्रल हलके में खासा प्रभाव है। खासकर हिन्दू मतदाताओं में रमन अरोड़ा का काफी क्रेज है। इसलिए रमन अरोड़ा को AAP सैंट्रल सीट से चुनाव लड़ाने की तैयारी में है।

आप को बता दे कि जालंधर सेंट्रल हलके से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार के रूप में रमन अरोड़ा का चेहरा काफी सुर्खियों में चल रहा है। अऱविंद केजरीवाल के खास रमन अरोड़ा की टिकट जालंधर सेंट्रल हलके से पक्की मानी जाती है। इसलिए आज केजरीवाल के भव्य स्वागत के लिए रमन अरोड़ा की टीम तैयार है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *