खेल मंत्री परगट सिंह ने खिलाडिय़ों और प्रशिक्षकों को 11.80 करोड़ रुपए की राशि बांटी

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 6 मिनट पढ़ने का समय|📝 708 शब्द|📅 15 Dec 2021

खेल मंत्री परगट सिंह ने खिलाडिय़ों और प्रशिक्षकों को 11.80 करोड़ रुपए की राशि बांटी

डेली संवाद, चंडीगढ़
राष्ट्रीय बजट का 10 से 15 प्रतिशत युवाओं ख़ास तौर पर खिलाडिय़ों पर ख़र्च करने पर ज़ोर देते हुए पंजाब के खेल मंत्री परगट सिंह ने कहा कि मानव संसाधन पर पैसा ख़र्च करने से आपको स्वास्थ्य सेवाओं पर ज़्यादा पैसा ख़र्च करने की ज़रूरत नहीं पड़ती। यहाँ मैगसीपा में पंजाब के 3309 खिलाडिय़ों और 10 प्रशिक्षकों को कुल 11.80 करोड़ रुपए की राशि सौंपने के मौके पर संबोधन करते हुए स. परगट सिंह ने कहा कि चीन ने मानव संसाधनों के विकास पर ख़र्च किया, जिस कारण वहाँ के लोगों की पिछले दशकों के दौरान औसतन लंबाई 2.5 इंच बढ़ी है।

खिलाडिय़ों को खेल के क्षेत्र में अन्य उपलब्धियाँ हासिल करने के लिए प्रोत्साहित करते हुए खेल मंत्री ने कहा कि पंजाब की खेल नीति में ज़रूरत के मुताबिक बदलाव करने की बात कहते हुए उन्होंने कहा कि इस नीति को समय के अनुकूल बनाया जा रहा है। पंजाब के शारीरिक शिक्षा अध्यापकों को दक्षिणी अफ्रीका के प्रशिक्षकों से प्रशिक्षण दिलाने की बात कहते हुए स. परगट सिंह ने कहा कि विदेशी प्रशिक्षकों की महारत का लाभ लेने की ज़रूरत है। शिक्षा विभाग एवं खेल विभाग मिलकर खेलों में नई पीढ़ी तैयार करेंगे।

खिलाडिय़ों को भी समाज के लिए रोल मॉडल

अपनी खेल पृष्ठभूमि का जि़क्र करते हुए परगट सिंह ने खिलाडिय़ों को भी समाज के लिए रोल मॉडल बनने के लिए प्रेरित करते हुए खेल मैदान के अपने अनुभव साझे किए और टीम भावना की ज़रूरत पर ज़ोर दिया। उनकी कोशिश है कि विभिन्न विभागों में 3 प्रतिशत खेल कोटे के अंतर्गत होने वाली भर्ती की जगह इस पूरे खेल कोटे को खेल विभाग के अधीन ही लाया जाए, जिससे यह खिलाड़ी आगे और खिलाड़ी तैयार कर भारत को दुनिया के खेल जगत का केंद्र बनाने में कोई कसर बाकी ना छोड़ें।

इससे पहले स्वागती शब्द बोलते हुए खेल विभाग के डायरैक्टर परमिन्दर पाल सिंह संधू ने कहा कि कुल 11.80 करोड़ रुपए की राशि में से 3309 खिलाडिय़ों को 9.37 करोड़ रुपए और 10 प्रशिक्षकों को 2.43 करोड़ रुपए दिए गए। इनमें 1298 खिलाडिय़ों को वर्ष 2018-19 के लिए 4.84 करोड़ (4,84,30,000) रुपए और 2011 खिलाडिय़ों को 4.49 करोड़ (4,49,96,000) रुपए दिए गए।

खातों में डी.बी.टी. के द्वारा राशि डाल दी गई

आज के समारोह में खेल मंत्री परगट सिंह ने सांकेतिक तौर पर 10 प्रशिक्षकों और 14 खिलाडिय़ों को चैक सौंपे, जबकि बाकी सभी खिलाडिय़ों के खातों में डी.बी.टी. के द्वारा राशि डाल दी गई। 10 प्रशिक्षकों में से द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता महेन्दर सिंह ढिल्लों और द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता सुखदेव सिंह पन्नू को 40-40 लाख रुपए, बैडमिंटन प्रशिक्षक विजयदीप सिंह को 30 लाख रुपए, ओलम्पियन वेट लिफ्टिंग प्रशिक्षक सन्दीप कुमार को 28 लाख रुपए, बैडमिंटन प्रशिक्षक सुरेश कुमार और एथलैटिक्स प्रशिक्षक हरमिन्दर पाल सिंह को 20-20 लाख रपए, हॉकी प्रशिक्षक अवतार सिंह, गुरदेव सिंह और युधविन्दर सिंह को 16.66-16.66 लाख रुपए और एथलैटिक्स प्रशिक्षक जसपाल सिंह को 16 लाख रुपए दिए गए।

14 खिलाडिय़ों में से ओलम्पियन निशानेबाज़ अंजुम मौदगिल को 1.12 करोड़ रुपए, अर्जुन पुरस्कार विजेता निशानेबाज़ गुरप्रीत सिंह को 61 लाख रुपए, बैडमिंटन खिलाड़ी ध्रुव कपिला ने 15 लाख रुपए, तलवारबाज़ी की महिला खिलाड़ी जगमीत कौर को 7 लाख रुपए, ईना अरोड़ा को 6.57 लाख रुपए, वरिन्दर सिंह को 5.30 लाख रुपए, कोमलप्रीत शुक्ला, अनूष्का, एथलीट नवजीत कौर ढिल्लों, एथलीट किरपाल सिंह, जूडोका जसलीन सिंह सैनी, कबड्डी महिला खिलाड़ी हरविन्दर कौर और वॉलीबाल खिलाड़ी रणजीत सिंह को 5-5 लाख रुपए दिए गए।

नकद पुरस्कारों से सम्मानित किया

इससे पहले पंजाब ओलम्पिक एसोसिएशन के सचिव जनरल राजा के.एस. सिद्धू ने कहा कि खिलाड़ी सख़्त मेहनत कर राज्य और देश का नाम रौशन करते हैं, परंतु कई बार खिलाडिय़ों को बनता मान-सम्मान नहीं मिलता, परन्तु पंजाब सरकार बधाई की पात्र है, जिसने आज बड़ी संख्या में खिलाडिय़ों और प्रशिक्षकों को नकद पुरस्कारों से सम्मानित किया है। इससे आने वाले समय में राज्य में खेल समर्थकीय माहौल सृजन किया जाएगा।

इस मौके पर खिलाडिय़ों द्वारा राष्ट्रमंडल खेल की काँस्य पदक विजेता नवजीत कौर ढिल्लों और मैराथन में सैफ खेलों के स्वर्ण पदक विजेता रछपाल सिंह ने अपने मन के जज़्बात साझा करते हुए राज्य सरकार का इस प्रयास के लिए धन्यवाद किया और कहा कि इस प्रयास से उनको आगे आने वाले मुकाबलों में और भी उपलब्धियाँ पाने के लिए प्रेरणा मिलेगी।

आर्यन एकेडमी पर मानव तस्करी का आरोप, देखें VIDEO

https://youtu.be/v01ZGLuOOkw

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *