जालंधर में Bittu Happy Overseas मनी एक्सचेंजर के घर और दफ्तरों पर छापा, दूसरे शहरों से छापेमारी करने पहुंची टीम

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 224 शब्द|📅 15 Dec 2021

जालंधर में Bittu Happy Overseas मनी एक्सचेंजर के घर और दफ्तरों पर छापा, दूसरे शहरों से छापेमारी करने पहुंची टीम

डेली संवाद, जालंधर
पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर है। यहां अड्डा होशियारपुर के निकट बिट्टू-हैप्पी ओवरसीज के दफ्तरों, व्यापारिक और आवासीय परिसर में केंद्रीय जांच एजेंसी ने छापा मारा है। छापेमारी अभी तक जारी है। बताया जा रहा है कि इनकम टैक्स विभाग द्वारा छापेमारी की गई की गई है।

जालंधर के अड्डा होशियारपुर के निकट अचानक अमृतसर नंबर की कई गाड़ियां आकर रुकी। इसके बाद मनी एक्सचेंजर के दफ्तर में कई लोग एक साथ घुस गए। पता चला कि यहां केंद्रीय टीम ने छापा मारा है। फिलहाल इस मामले में आधिकारिक तौर पर अभी कोई बयान सामने नहीं आया है।

व्यापारिक संस्थान में जांच शुरू कर दी

जानकारी के मुताबिक अचानक केंद्रीय जांच एजेंसी की कई गाड़ियां पुलिस पार्टी को साथ लेकर अड्डा होशियारपुर चौक के निकट बिट्टू-हैप्पी ओवरसीज प्रा.लि. मनी एक्सचेंज, वेस्टर्न यूनियन और ओवरसीज से संबंधित काम करने वाली फर्म के दफ्तर पहुंची। अमृतसर की गाड़ियों से उतरे अधिकारियों ने व्यापारिक संस्थान में जांच शुरू कर दी।

उधर, इस मामले में अभी तक किसी केंद्रीय विभाग की तरफ से कोई जानकारी नहीं आई है। दोपहर से लेकर अभी तक यहां छापेमारी चल रही है। बाहर पुलिस खड़ी है और अंदर जांच जारी है। आपको बता दें कि इस मनी एक्सचेंजर पर कई साल पहले ईडी ने भी छापेमारी की थी।

आर्यन एकेडमी पर मानव तस्करी का आरोप, देखें VIDEO

https://youtu.be/v01ZGLuOOkw

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *