ट्रांसपोर्ट नगर के ढाबा मालिक की जिस अवैध कालोनी पर चली थी डिच, उस पर एक महीने बाद फिर से निगम अफसर की ‘मेहरबानी’, पानी-सीवरेज के साथ अब कोठियां भी बनने लगी, सरकार को लाखों की चपत

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 364 शब्द|📅 16 Dec 2021

ट्रांसपोर्ट नगर के ढाबा मालिक की जिस अवैध कालोनी पर चली थी डिच, उस पर एक महीने बाद फिर से निगम अफसर की 'मेहरबानी', पानी-सीवरेज के साथ अब कोठियां भी बनने लगी, सरकार को लाखों की चपत

डेली संवाद, जालंधर
ट्रांसपोर्ट नगर में स्थित एक ढाबा मालिक ने कांग्रेसी नेता के साथ मिलकर सरकार के खजाने को मोटी चपत लगाई है। ढाबे के मालिक की जिस अवैध कालोनी पर नगर निगम की टीम ने पिछले महीने डिच चलाकर ध्वस्त किया था, वहां फिर से पानी, सीवरेज और सड़क बनाने के साथ साथ अवैध रूप से कोठियों को निर्माण भी शुरू कर दिया।

नगर निगम की टीम ने अफसरों के लाव लश्कर के साथ जिस अवैध कालोनी पर पिछले दिनों डिच चलाई थी, उस अवैध कालोनी में दोबारा काम शुरु हो गया है। कालोनाइजर एक ट्रांसपोर्टर और ढाबा मालिक बताया जा रहा है, जिसने एक कांग्रेसी नेता को मोटी रकम देकर निगम अधिकारियों को अपने साथ मिलाने का दावा किया है।

ट्रांसपोर्टर और कालोनाइजर पर मेहरबानी

जानकारी के मुताबिक मकसूदां में नागरा गेट के पास ट्रांसपोर्ट नगर का एक ढाबा मालिक और ट्रांसपोर्टर ने अवैध कालोनी काटी थी। इसकी शिकायत नगर निगम के कमिश्नर करणेश शर्मा से की गई थी। शिकायत पर इस अवैध कालोनी के खिलाफ निगम टीम ने बड़ी कार्रवाई की थी। निगम टीम ने इस अवैध कालोनी की सड़कें और पानी व सीवरेज पर डिच चलाकर सब ध्वस्त कर दिया था।

ट्रांसपोर्ट नगर के ढाबा मालिक की जिस अवैध कालोनी पर चली थी डिच, उस पर एक महीने बाद फिर से निगम अफसर की 'मेहरबानी', पानी-सीवरेज के साथ अब कोठियां भी बनने लगी, सरकार को लाखों की चपत

इसके बाद उक्त कालोनाइजर ने कांग्रेस के एक नेता के साथ मोटी डील की। जिससे नागरा गेट के पास अवैध कालोनी में फिर से प्लाटिंग शुरू कर दी गई। सूत्र बता रहे हैं कि उक्त ढाबा मालिक ने कांग्रेसी नेता के साथ मिलकर कुछ निगम अधिकारियों को भी पैसे दिए। जिसके बाद अवैध कालोनी में दोबारा काम शुरू हुआ।

ट्रांसपोर्ट नगर के ढाबा मालिक की जिस अवैध कालोनी पर चली थी डिच, उस पर एक महीने बाद फिर से निगम अफसर की 'मेहरबानी', पानी-सीवरेज के साथ अब कोठियां भी बनने लगी, सरकार को लाखों की चपत

कालोनी के लोगों ने फिर की शिकायत

अवैध कालोनी में दोबारा प्लाटिंग शुरू होने से नाराज लोगों ने एक बार फिर से नगर निगम के कमिश्नर करणेश शर्मा से शिकायत की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अवैध कालोनी में पानी और सीवरेज जोड़ने का काम फिर से शुरू हो गया है। यही नहीं, जो रोड और गलियां तोड़ी गई थी, उसे फिर से बनाने की कवायद की जा रही है। लोगों ने मांग की है कि इस अवैध कालोनी पर दोबारा कार्रवाई की जाए। उधर, एसटीपी परमपाल ने कहा है कि इस पर कार्रवाई की जाएगी।

ढाबा मालिक के अवैध कामों पर निगम की मेहरबानी, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *