बड़ा खुलासा: अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस के ब्वॉयफ्रेंड ने अमित शाह के नाम पर ठगे 200 करोड़ रुपए

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 369 शब्द|📅 17 Dec 2021

बड़ा खुलासा: अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस के ब्वॉयफ्रेंड ने अमित शाह के नाम पर ठगे 200 करोड़ रुपए

नई दिल्ली। करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसे बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस के कथित ब्वॉयफ्रेंड सुकेश चंद्रशेखर का एक और खेल उजागर हुआ है। उन पर रैनबैक्सी के पूर्व प्रमोटर शिविंदर सिंह की पत्नी से 200 करोड़ रुपये की ठगी करने का आरोप है। ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की चार्टशीट में शामिल एक ऑडियो रिकॉर्डिंग से यह मामला खुलकर सामने आया है। सुकेश इस समय जेल में बंद हैं।

आरोप है कि सुकेश ने होम सेक्रेटरी बनकर शिविंदर सिंह की पत्नी अदिति सिंह को फंसाया और जेल से ही उनको फोन करके 200 करोड़ की ठगी की। शिविंदर भी धोखाधड़ी के आरोप में 2017 से तिहाड़ जेल में बंद हैं।

अमित शाह का नाम लेकर किया खेल

मामले के तहत सुकेश ने शिविंदर सिंह की पत्नी अदिति सिंह के पास फोन किया। उनसे कहा कि वह होम सेक्रेटरी अजय भल्ला बोल रहा है। गृहमंत्री अमित शाह तक उसकी पहुंच है और वह ही शिविंदर को जेल से निकाल सकता है।

हालांकि, इसके लिए उन्हें पार्टी फंड में चंदे के रूप में 200 करोड़ जमा करने होंगे। बातों में आकर अदिति ने 200 करोड़ रुपये दे दिए। यह पूरी कहानी सुकेश ने जेल से ही रची। 2020-21 के बीच अदिति ने 30 किश्तों में 200 करोड़ रुपये जमा किए।

फोन रिकॉर्डिंग से खुला मामला 

जून 2020 तक अदिति को ठगी का शक होने लगा, जिसके बाद से वह सुकेश की हर बातचीत को रिकॉर्ड करने लगी। इसके बाद अदिति ने 11 महीनों में सुकेश की कॉल की करीब 84 रिकॉर्डिंग ईडी(प्रवर्तन निदेशालय) को सौंप दी, जिससे पूरा मामला सामने आ गया। इस बातचीत के दौरान सुकेश ने लॉ सेक्रेटरी अनूप कुमार और एक अन्य के नाम पर अलग-अलग लोगों से अदिति की बात भी करवाई। अदिति ने सुकेश पर 200 करोड़ की धोखाधड़ी करने पर एफआईआर दर्ज करवाई है।

जैकलीन को तलब कर चुकी है ईडी 

फिल्म अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस को भी ईडी कई बार पूछताछ के लिए बुला चुकी है। सुकेश और जैकलीन के बीच मामला तब सामने आया, जब सुकेश ने उन्हें महंगे तोहफे दिए। भले ही जैकलीन इस बात से इंकार कर चुकी हैं कि सुकेश ही उनके ब्वॉयफ्रेंड हैं, लेकिन ईडी इस मामले में छानबीन कर रही है।

सरकार को लगाई लाखों की चपत

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *