पंजाब के मशहूर सूफी सिंगर पर उनकी ही पत्नी ने लगाए परेशान करने का आरोप, देखें VIDEO

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 368 शब्द|📅 17 Dec 2021

पंजाब के मशहूर सूफी सिंगर पर उनकी ही पत्नी ने लगाए परेशान करने का आरोप, देखें VIDEO

डेली संवाद, जालंधर
संगरूर की युवती ने पंजाब के सूफी सिंगर सरदार अली पर उनकी दूसरी पत्नी ने तंग परेशान करने का आरोप लगाया है। युवती कमलजीत कौर का आरोप है कि सूफी सिंगर सरदार अली के साथ 2 साल तक लिव इन रिलेशन में रही। इस दौरान सिंगर ने शादी का झांसा दिया। बाद में शादी से मुकर गया, जिससे सरदार अली की शिकायत पुलिस से की गई। बाद में सरदार अली ने शादी तो कर ली, लेकिन समाज में उसे अपनी पत्नी का रुतबा नहीं दिया।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए कमलजीत कौर ने बताया कि सरदार अली ने शादी के बाद उसे छोड़ दिया। जिससे वह परेशान हो गई। इस बारे में जब सरदार अली के साथ बातचीत की कोशिश की, तो उन्होंने पुलिस भेज कर धमकाना शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिस के एक अधिकारी ने धमकाया और गलत तरीके से शोषण करने की कोशिश की।

कमलजीत कौर ने बताया कि सरदार अली उसे लगातार धमकी दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभी वह मोहाली में रह रही है। कमलजीत कौर ने बताया कि सरदार अली की पहली पत्नी को यह पता है कि उसकी शादी उसके साथ हुई है। लेकिन अब सरदार अली से उसे जान का खतरा है।

कमलजीत कौर पूरा अधिकार दिया : सरदार अली

सूफी सिंगर सरदार अली ने बताया कि कमलजीत कौर मेरी दूसरी पत्नी है। उससे पहले कमलजीत कौर दो शादी कर चुकी है। किसी कारणवश उसकी दोनों शादी सफल नहीं है। जिससे उसकी तीसरी शादी मेरे साथ हुई। कमलजीत कौर के पहले पति से उसकी एक बेटी है, जिसका मुस्कान नाम है। सरदार अली ने बताया कि मां और बेटी का पालन-पोषण मैं कर रहा हूं। मुस्कान के स्कूल जाकर फीस मैं जमा करता हूं।

सरदार अली ने बताया कि कमलजीत कौर के पास अपने पहले और दूसरे पति के साथ तलाक हुआ था, उसका कोई कागजात नहीं है। अगर पासपोर्ट या अन्य कागजों में कमलजीत कौर का नाम डलवाना है तो पहले तलाक के पेपर आने चाहिए, लेकिन कमलजीत कौर के पास कोई तलाक के पेपर नहीं है। उन्होंने कहा कि कमलजीत कौर मेरी दूसरी पत्नी है, उसे मैंने पूरा अधिकार दिया है।

सूफी सिंगर सरदार अली पर उनकी दूसरी पत्नी ने ही लगाया आरोप

https://www.youtube.com/watch?v=tRtzTXyaBY8

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *