डेली संवाद, जालंधर
जिमखाना क्लब चुनाव में संदीप कुक्की बहल सैक्रेटरी पद पर चुनाव जीत गए हैं। कुक्की बहल ने अपने प्रतिद्वन्दी तरुण सिक्का को 381 वोटों से चुनाव हरा दिया। बहल ने कहा है कि जिमखाना क्लब के मैंबरों ने उन पर विश्वास जताया। इसके लिए सभी का धन्यवाद करते हैं।
उधर, अन्य पदों के लिए मतगणना जारी है। आज सुबह से शाम तक मतदान हुआ, इसके बाद मतगणना शुरू हुई। रात 9.15 बजे करीब सैक्रेटरी पद पर संदीप कुक्की बहल को विजेता घोषित किया गया।
इसके साथ ही तरुण सिक्का ग्रुप क्लब से बाहर जाने लगा है। आज दिन भर चर्चा रही है कि तरुण सिक्का चुनाव जीतेंगे, लेकिन मतगणना के बाद नतीजे चौंकाने वाले निकले। लाइव देखने के लिए डेली संवाद के फेसबुक पेज से जुड़े। क्लिक करें- https://www.facebook.com/dailysamvad
कपूरथला में बेअदबी, गुस्साई भीड़ ने आरोपी को जमकर पीटा
https://youtu.be/MO6_qDAEvDM