जिमखाना क्लब चुनाव: अचीवर्स और प्रोग्रेसिव ग्रुप में सीधी टक्कर, अब तक 700 से ज्यादा लोगों ने किया मतदान, तरुण सिक्का और कुक्की बहल की प्रतिष्ठा दांव पर

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 197 शब्द|📅 19 Dec 2021

जिमखाना क्लब चुनाव: अचीवर्स और प्रोग्रेसिव ग्रुप में सीधी टक्कर, अब तक 700 से ज्यादा लोगों ने किया मतदान, तरुण सिक्का और कुक्की बहल की प्रतिष्ठा दांव पर

रजनीश शुक्ला
डेली संवाद, जालंधर
जिमखाना क्लब की कार्यकारिणी के चुनाव के लिए मतदान जारी है। मानद सचिव समेत विभिन्न पदों पर अचीवर्स और प्रोग्रेसिब ग्रुप के प्रत्याशियों के बीच सीधी टक्कर है। सुबह 8 बजे शुरू हुआ मतदान शाम पांच बजे तक चलेगा और उसके बाद विजेताओं के नाम की घोषणा की जाएगी। अभी तक 700 से ज्यादा वोट पड़ चुके हैं।

अचीवर्स ग्रुप ने सचिव पद के लिए तरुण सिक्का को मैदान में उतारा है। उनके अलावा कैशियर पद के लिए राजू विर्क, जूनियर वाइस प्रेसीडेंट पद के लिए अमित कुकरेजा व ज्वाइंट सचिव पद के लिए सौरभ खुल्लर मैदान में हैं। कार्यकारिणी सदस्य पद के उम्मीदवार हरप्रीत गोल्डी, अतुल तलवाड़, डा. नरेश बाटला, नितिन बहल, मोहिंदर सिंह हैं।

दूसरी ओर प्रोग्रेसिव ग्रुप से सचिव पद के उम्मीदवार संदीप बहल कुक्की हैं। सचिव पद के लिए मेजर कोछड़, जूनियर वाइस प्रेसीडेंट से गुलशन शर्मा व संयुक्त सचिव पद के लिए अनु माटा मैदान में हैं। कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए विपिन झांजी, शालीन जोशी, जगजीत कंबोज, सीए राजीव बांसल, गुनदीप सिंह सोढी, राजिंदर पाल सिंह, निखिल गुप्ता, मोनू पुरी, डा. मानव सचदेवा प्रत्याशी हैं।

कपूरथला में बेअदबी, गुस्साई भीड़ ने आरोपी को जमकर पीटा

https://youtu.be/MO6_qDAEvDM

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *