Punjab News: अब कपूरथला में बेअदबी का प्रयास, आरोपी को लोगों ने जमकर पीटा, पुलिस से झड़प, हाईवे जाम

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 197 शब्द|📅 19 Dec 2021

Punjab News: अब कपूरथला में बेअदबी का प्रयास, आरोपी को लोगों ने जमकर पीटा, पुलिस से झड़प, हाईवे जाम

डेली संवाद, कपूरथला
पंजाब के अमृतसर में कथित बेअदबी के प्रयास में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या करने के कुछ घंटों बाद कपूरथला जिले में स्थानीय लोगों ने एक अन्य व्यक्ति की पिटाई कर दी। निजामपुर गांव के निवासियों ने रविवार तड़के एक गुरुद्वारे के पास एक शख्स को इस आरोप में पकड़ा कि वह तड़के चार बजे गुरुद्वारे में निशान साहिब का अपमान कर रहा था।

मिली जानकारी के अनुसार, गुरुद्वारा के कार्यवाहक अमरजीत सिंह ने एक वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड किया है। ऐसी जानकारी मिली है कि कपूरथला जिले के निजामपुर गांव के गुरुद्वारे में एक शख्स ने निशान साहिब की बेअदबी की। ग्रामीणों ने बेअदबी करने वाले को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। ग्रामीणों ने इसका वीडियो भी बनाया।

वीडियो बनाते हुए ग्रामीणों ने कहा कि उनके बगल में पुलिस चौकी है, लेकिन वे इसे पुलिस को नहीं सौंपेंगे। इसे अपनी कस्टडी में रखेंगे। उन्होंने सिख संगठनों को बुलाया है। वही इसका फैसला करेंगे। अभी पकड़े गए युवक की जानकारी नहीं मिल पा रही है। उधर, पुलिस ने भी उसे हिरासत में लेने की पुष्टि नहीं की है।

कपूरथला में बेअदबी, गुस्साई भीड़ ने आरोपी को जमकर पीटा, देखें

https://youtu.be/MO6_qDAEvDM

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *