केजरीवाल की मोहल्ला क्लीनिक में दी गई गलत दवाई से 3 बच्चों की मौत, कई बच्चे बीमार

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 360 शब्द|📅 20 Dec 2021

baby death

नई दिल्ली। दिल्ली में एक कफ सिरप डिस्ट्रोमेथोर्फन सिरप के साइड इफेक्ट (Side effect of dextromethorphan cough syrup) की वजह से 16 बच्चे बीमार हुए और इनमें से 3 बच्चों की मौत हो गई है। दिल्ली मोहल्ला क्लीनिक (Mohalla Clinic News)गलत प्रेस्क्रिप्शन के चलते तीन बच्चों की मौत के मामले में दिल्ली सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है।

दिल्ली स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि इस मामले में तीन डॉक्टरों को टर्मिनेट किया गया है और इस मामले की जांच डीएमसी करेगी। इस मामले को लेकर बीजेपी ने आम आदमी पार्टी को घेरा है। बीजेपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके केजरीवाल सरकार पर स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही का आरोप लगाया है।

दिल्ली बीजेपी का आप पर हमला

बीजेपी दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी की है। उन्होंने लिखा है कि बच्चों के जीवन से क्यों खिलवाड़ किया अरविंद केजरीवाल। उन्होंने आगे कहा कि ये दवाई चार साल से कम उम्र के बच्चों को नहीं देनी चाहिए लेकिन केजरीवाल के मोहल्ला क्लीनिक ने ये दवाई बिना किसी प्रिस्क्रिप्शन के ही बच्चों को दे रहे हैं।

बीजेपी विधायक अजय महावर ने भी केजरीवाल सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा है कि दिल्लीसरकार के Mohalla Clinic के अयोग्य डॉक्टरों की लापरवाही से प्रतिबंधित Dextromethorphan दवाई देने से सिर्फ कलावती हॉस्पिटल में 3 बच्चियों की हुई मौत,13 बच्चे हुए बीमार। जून से लगातार आ रहे हैं लापरवाही के केस।मैंने डायरेक्टर रामचंद्र जी से इस बावत मुलाकात कर पूरी जानकारी ली है।

कफ सिरप के साइड इफेक्ट से 16 बच्चे बीमार

गौरतलब है कि एक कफ सिरप के साइड इफेक्ट की वजह से 16 बच्चे बीमार हुए और इनमें से 3 बच्चों की मौत हो गई। इस मामले की जांच रिपोर्ट में डिस्ट्रोमेथोर्फन कफ सिरप का मामला सामने आया। जांच रिपोर्ट के बाद केंद्र सरकार के डायरेक्टर जनरल हेल्थ सर्विसेज (DGHS) ने दिल्ली सरकार के डीजीएचएस को निर्देश दिया है कि वह सभी मोहल्ला क्लीनिक और डिस्पेंसरी को नोटिस जारी कर बताए कि चार साल से कम उम्र के बच्चों के लिए डिस्ट्रोमेथोर्फन सिरप प्रिसक्राइब नहीं करे

आर्यन एकेडमी ‘चोर’ है? देखें सनसनीखेज आरोप

https://youtu.be/5cqTXCOAT9M

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *