मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने AAP लीडरशिप के बयानों को बताया झूठ का पुलिंदा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 382 शब्द|📅 20 Dec 2021

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने AAP लीडरशिप के बयानों को बताया झूठ का पुलिंदा

डेली संवाद, श्री चमकौर साहिब
आप लीडरशिप द्वारा फैलाए जा रहे झूठ का पर्दाफाश करते हुये पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आज अपने नानका (ननिहाल) गाँव मकड़ौनां कलां के स्कूल का दौरा किया और दिखाया कि इस स्कूल में सभी सहूलतें होने के साथ साथ यह राज्य के सर्वाेत्तम स्कूलों में से एक है।

मुख्यमंत्री ने मोरिंडा से श्री चमकौर साहिब तक पैदल यात्रा के दौरान उस स्कूल का निरीक्षण किया जहाँ से आप लीडरशिप की तरफ से पंजाब के स्कूलों की हालत संबंधी झूठी मुहिम चलाई थी। मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि उनकी तरफ से इस स्कूल के लिए पहले 50 लाख रुपए देने के इलावा 70 लाख रुपए की एस्ट्रोटर्फ बिछवाई जा रही है।

स्कूल की बुरी तस्वीर दिखाने की कोशिश की थी

आप लीडरशिप को आड़े हाथों लेते हुये उन्होंने आप की बाहरी लीडरशिप को याद दिलाया कि उनके फ़र्ज़ी दिल्ली मॉडल के किसी भी स्कूल के मुकाबले इस स्कूल में सबसे बढ़िया बुनियादी ढांचा, कंप्यूटर लैब, लाइब्रेरी, एजूसेट की ऑनलाईन सुविधा और आधुनिक प्रोजेक्टर रूम है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ दिन पहले दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की तरफ से इसी स्कूल का दौरा किया गया था, जिन्होंने स्टोर रूम दिखा कर स्कूल की बुरी तस्वीर दिखाने की कोशिश की थी।

उन्होंने कहा कि स्टोर रूम भी बेहतर हालत में था परन्तु सिसोदिया ने अपने झूठ को साबित करने के लिए स्कूल के खि़लाफ़ कोई ठोस गलती न मिलने पर कमरों की लाईटें बंद करके यह झूठ फैलाने की कोशिश की। मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा, ‘इससे आप के राज्य से बाहर के व्यक्तियों द्वारा सत्ता हासिल करने की लालसा में फैलाए जा रहे झूठ का पर्दाफाश होता है।’

बुरी कारगुज़ारी के कारण दुखी हैं

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘आप’ के नेता सत्ता हथियाने के लिए उतावले हो रहे हैं परन्तु पंजाब के बुद्धिमान लोग इनके अपवित्र मंसूबों को सफल नहीं होने देंगे। उन्होंने आप नेताओं को चेतावनी दी कि वह राज्य की शिक्षा और सेहत प्रणाली, जो देश में सबसे बेहतर हैं, के बारे झूठी खबरें फैलाने से गुरेज़ करें। मुख्यमंत्री चन्नी ने आप नेताओं को कहा कि वह पंजाब और पंजाबियों में खामियां निकालने की बजाय दिल्ली के लोगों को बुनियादी सहूलतें देने पर ध्यान दें, जहाँ लोग उनकी बुरी कारगुज़ारी के कारण दुखी हैं।

आर्यन एकेडमी ‘चोर’ है? देखें सनसनीखेज आरोप

https://youtu.be/5cqTXCOAT9M

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *