जालंधर सैंट्रल सीट से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व डायरेक्टर मोहिंदर गुल्लू ने ठोका दावा, कहा – चुनाव जीतकर सिद्धू की झोली में डालेंगे

Daily Samvad
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 176 शब्द|📅 20 Dec 2021

जालंधर सैंट्रल सीट से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व डायरेक्टर मोहिंदर गुल्लू ने ठोका दावा, कहा - चुनाव जीतकर सिद्धू की झोली में डालेंगे

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर सैंट्रल हलके से चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेसी नेताओं में होड़ लग गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पंजाब एग्रो एक्सपोर्ट कारपोरेशन के डायरेक्टर मोहिंदर सिंह गुल्लू ने सैंट्रल हलके से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने इसके लिए अपना दावा पार्टी को सबमिट करवा दिया है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोहिंदर सिंह गुल्लू खुद कौंसलर रहे हैं, उनकी पत्नी भी कौंसलर हैं। मोहिंदर सिंह गुल्लू मौजूदा समय में जाब एग्रो एक्सपोर्ट कारपोरेशन के डायरेक्टर हैं। मोहिंदर सिंह गुल्लू के पिता स्व. मोहन सिंह 1972 से लेकर 1993 तक पार्षद रहे। मोहिंदर गुल्लू 1994 से लेकर 1997 तक इंप्रूवमेंट ट्रस्ट जालंधर के ट्रस्टी भी रहे।

मोहिंदर गुल्लू 1997 से लेकर 2002 तक कौंसलर रहे। 2007 में गुल्लू जालंधर कांग्रेस कमेटी के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट रहे। साल 2012 में पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी में मोहिंदर गुल्लू सचिव भी रहे। मौजूदा समय में मोहिंदर गुल्लू डायरेक्टर हैं। जबकि उनकी पत्नी 2002 से लेकर 2007 और उसके बाद 2007 से लेकर अब तक कौंसलर हैं।

आर्यन एकेडमी ‘चोर’ है? देखें सनसनीखेज आरोप

https://youtu.be/5cqTXCOAT9M

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *