Punjab Election: जालंधर सैंट्रल के MLA राजिंदर बेरी बोले- टिकट मांगना पार्टी के हर वर्कर का अधिकार, मुझे पार्टी पर पूरा भरोसा, फिर चुनाव जीतेंगे

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 225 शब्द|📅 21 Dec 2021

rajinder beri

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर सैंट्रल हलके से चुनाव लड़ने के लिए एक के बाद एक कई नेताओं द्वारा ठोके जा रहे दावे के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व जालंधर सैंट्रल हलके के विधायक राजिंदर बेरी ने कहा है कि टिकट मांगना हर नेता का अधिकार है। उन्होंने कहा कि मुझे पार्टी हाईकमान पर पूरा भरोसा है।

विधायक राजिंदर बेरी ने कहा है कि टिकट मांगना हर कार्यकर्ता का अधिकार है। कोई भी वर्कर कहीं से भी चुनाव लड़ने के लिए टिकट मांग सकता है। उन्होंने कहा मैं भी तीन बार से टिकट मांग रहा हूं। उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान ने 2012 व 2017 के चुनाव में उन पर भरोसा जताया।

विधायक  राजिंदर बेरी ने कहा कि 2012 में कड़ा मुकाबला हुआ, उसके बाद 2017 में करीब 24000 वोटों से चुनाव जीत कर सैंट्रस सीट को पार्टी की झोली में डाला। उन्होंने कहा कि पार्टी में पूरा भरोसा है, इस बार भी टिकट उन्हीं हो देंगे और सैंट्रल हलके की सीट को जीत कर पार्टी की झोली में फिर से डाल सकूं।

आपको बता दें कि जालंधर सैंट्रल हलके से महिला कांग्रेस की जसलीन सेठी, मेयर जगदीश राजा, मेजर सिंह, जिम्मी शेखर कालिया, मोहिंदर सिंह गुल्लू समेत कई दिग्गज नेताओं ने टिकट के लिए आवेदन किया है। इसके बाद सैंट्रल हलके की सियासत गरमा गई है।

आर्यन एकेडमी ‘चोर’ है? देखें सनसनीखेज आरोप

https://youtu.be/5cqTXCOAT9M

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *