जालंधर: नागरा रोड पर काटी गई अवैध कालोनी के कालोनाइजर पर दर्ज होगी FIR, कमिश्नर ने MTP को कार्रवाई के दिए आदेश, ATP ने इंस्पैक्टर से मांगी रिपोर्ट

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 373 शब्द|📅 22 Dec 2021

जालंधर: नागरा रोड पर काटी गई अवैध कालोनी के कालोनाइजर पर दर्ज होगी FIR, कमिश्नर ने MTP को कार्रवाई के दिए आदेश, ATP ने इंस्पैक्टर से मांगी रिपोर्ट

रजनीश शुक्ला
डेली संवाद, जालंधर
अवैध कालोनी पर कार्रवाई के बाद फिर से प्लाटिंग शुरू करने, चारदीवारी बनाने, पानी और सीवरेज का कनेक्शन करने को लेकर ट्रांसपोर्ट नगर में स्थित ढाबा मालिक व बिल्डर्स के खिलाफ नगर निगम सख्त कार्रवाई करने जा रहा है। इसके लिए कमिश्नर करणेश शर्मा ने एमटीपी मेहरबान सिंह को आदेश दिया है। वहीं, एटीपी विनोद कुमार ने इंस्पैक्टर दिनेश जोशी से रिपोर्ट तलब की है।

नगर निगम के कमिश्नर करणेश शर्मा से की गई शिकायत के मुताबिक नागरा फाटक के पास स्थित एक बिल्डर्स ने आस-पास के इलाके में कई अवैध कालोनियां काटी हैं। नागरा रोड पर काटी गई अवैध कालोनी के खिलाफ पिछले महीने ही एमटीपी मेहरबान सिंह के आदेश पर डिच चलाई गई थी। इसके बाद इस अवैध कालोनी में फिर से काम शुरु हो गया।

बिल्डर्स एक नहीं करीब 10 अवैध कालोनियां काट रहा

शिकायतकर्ता ने कहा है कि उक्त बिल्डर्स एक नहीं करीब 10 अवैध कालोनियां काट रहा है। जिससे सरकार को करोड़ों रुपए का चूना लगा है। अगर इन 10 अवैध कालोनियों से रेगुलराइजेशन फीस जमा करवाई जाती है, करोड़ रुपए निगम के खजाने में जमा होते। बावजूद इसके बिल्डर्स ने सरकार को तगड़ा चूना लगाया। पिछले महीने शिकायत के बाद अवैध कालोनी तोड़ी गई थी।जालंधर: नागरा रोड पर काटी गई अवैध कालोनी के कालोनाइजर पर दर्ज होगी FIR, कमिश्नर ने MTP को कार्रवाई के दिए आदेश, ATP ने इंस्पैक्टर से मांगी रिपोर्ट

नगर निगम के करणेश शर्मा ने बताया कि शिकायत के बाद एमटीपी मेहरबान सिंह को अवैध कालोनी और कालोनाइजर के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं। नियमानुसार अवैध कालोनी काटने वाले कालोनाइजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। वहीं, इस संबंध में एटीपी विनोद कुमार ने बताया कि कार्रवाई के लिए इंस्पैक्टर दिनेश जोशी से रिपोर्ट मांगी गई है। जल्द ही कालोनाइजर के खिलाफ लीगल कार्रवाई की जाएगी।

जालंधर: नागरा रोड पर काटी गई अवैध कालोनी के कालोनाइजर पर दर्ज होगी FIR, कमिश्नर ने MTP को कार्रवाई के दिए आदेश, ATP ने इंस्पैक्टर से मांगी रिपोर्ट

कालोनी के लोगों ने फिर की शिकायत

अवैध कालोनी में दोबारा प्लाटिंग शुरू होने से नाराज लोगों ने एक बार फिर से नगर निगम के कमिश्नर करणेश शर्मा से शिकायत की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अवैध कालोनी में पानी और सीवरेज जोड़ने का काम फिर से शुरू हो गया है। यही नहीं, जो रोड और गलियां तोड़ी गई थी, उसे फिर से बनाने की कवायद की जा रही है। लोगों ने मांग की है कि इस अवैध कालोनी पर दोबारा कार्रवाई की जाए।

बिल्डर्स के अवैध कालोनी पर चलेगी डिच, दर्ज होगी FIR, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *