फ्री हाई-स्पीड इंटरनेट, पोस्टपेड प्लान और DTH कनेक्शन, जाने कैसे मिलेगा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 388 शब्द|📅 24 Dec 2021

फ्री हाई-स्पीड इंटरनेट, पोस्टपेड प्लान और DTH कनेक्शन, जाने कैसे मिलेगा

नई दिल्ली। अब ब्रॉडबैंड की जगह फाइबर कनेक्शंस ने ले ली है, इनमें बिना रुकावट के हाई-स्पीड इंटरनेट मिलता है जिससे आप फिल्में, गेम्स और वीडियो कॉल्स का आनंद ले सकते हैं। हालांकि फाइबर कनेक्शन लेने से पहले लोगों को ये समझने में परेशानी होती है कि कौन सा इंटरनेट कनेक्शन उनके लिए बेस्ट होगा। ऐसे में एक बार आपने अगर किसी कंपनी के फाइबर कनेक्शन में पैसे फंसा दिए तो और उसकी सर्विस आपको पसंद ना आई तो आपका नुकसान हो सकता है।

आपके साथ ऐसी कोई दिक्कत पेश ना आए इसलिए Airtel Black आपको एक महीने का फ्री फाइबर ट्रायल ऑफर करता है। आप इसे एक महीने तक अच्छी तरह से इस्तेमाल करके ये तय कर सकते हैं कि आपके लिए ये कनेक्शन लेना कैसा रहेगा। एक महीने बाद ये कनेक्शन आपको पसंद आए तो आप इसे कंटीन्यू कर सकते हैं, आपको इसमें 500 रुपये का एक शुरुआती अमाउंट पे करना पड़ता है लेकिन ट्रायल पूरा होने के बाद जा आप इसे कंटीन्यू करते हैं तो आपके पूरे पैसे 100 रुपये हर महीने के हिसाब से बिल में रिफंड कर दिए जाते हैं। तो ऐसे में आज हम आपको इस प्लान की खासियतों के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।

क्या हैं फायदे

अगर आप एयरटेल ब्लैक को अपने घर या दफ्तर में लगवाना चाहते हैं तो आपको इसके लिए एक भी रुपये चार्ज नहीं किए जाएंगे। आमतौर पर होता है जब आप कोई फाइबर कनेक्शन लेते हैं तो आपको राउटर की सिक्योरिटी मनी और इंस्टॉलेशन के नाम पर तकरीबन 2000 से 3000 रुपये तक वसूले जाते हैं। हालांकि एयरटेल ब्लैक में ऐसी कोई भी समस्या नहीं है। आपको बिना किसी खर्च के ये कनेक्शन ऑफर कर दिया जाता है और आप एक महीने तक इसे इस्तेमाल करके फिर ये बात तय कर सकते हैं कि आपको एयरटेल ब्लैक का कनेक्शन लेना है या नहीं।

एक साथ मिलेंगे कई बेनिफिट्स

आम तौर पर आपको एक फाइबर कनेक्शन के साथ कोई अन्य बेनिफिट्स नहीं दिए जाते हैं लेकिन एयरटेल ब्लैक आपको एक महीने के लिए फाइबर कनेक्शन के साथ, फ़ोन का पोस्टपेड कनेक्शन, डीटीएच कनेक्शन और लैंडलाइन कनेक्शन भी ऑफर कर रहा है। एक महीने तक आपको इन सेवाओं के लिए एक भी रुपये चार्ज नहीं करने पड़ेंगे और एक महीने के बाद आप अपना पसंदीदा प्लान चुनकर इन सुविधाओं को जारी रख सकते हैं।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *