Punjab News: लुधियाना में हुए बम ब्लास्ट को लेकर DGP का बड़ा खुलासा, पढ़ें बड़ी खबर

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 432 शब्द|📅 25 Dec 2021

 

Punjab News: लुधियाना में हुए बम ब्लास्ट को लेकर DGP का बड़ा खुलासा, पढ़ें बड़ी खबर

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब के डीजीपी सिद्धार्थ चट्टोपध्याय ने कहा है कि लुधियाना कोर्ट कॉप्लेक्स में हुए बम धमाके के पीछे ड्रग माफिया, गैंगस्टर और खालिस्तानी आतंकी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि धमाके में मारा गया गगनदीप ही कोर्ट में बम प्लांट करने के लिए गया था। उसके जेल में रहने के दौरान ड्रग्स माफिया से संबंध रहे। जिसके बाद वह विदेशों में बैठे खालिस्तानी आतंकियों के साथ संबंध बने।

इसी बीच पंजाब पुलिस की फॉरेंसिक जांच से भी बड़ी खबर सामने आ रही है कि लुधियाना धमाके में RDX का इस्तेमाल किया गया। हालांकि धमाके से पानी की पाइप फट गई। जिससे भारी मात्रा में विस्फोटक बह गया। वहीं, टिफिन बम की भी आशंका बनी हुई है। डीजीपी का कहना है कि इसकी फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है। उसके बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

बम कहीं और प्लांट करना था

डीजीपी ने कहा कि गगनदीप ने बम कहीं और प्लांट करना था। इसके लिए वह बाथरूम में तार जोड़ने के लिए गया था। उस वक्त वह बाथरूम में अकेला था। बम को असेंबल करते वक्त वह फट गया। मृतक के शरीर की पोजिशन को देखकर इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि शुरूआत में गगनदीप अकेला इस साजिश का हिस्सा लग रहा था लेकिन इसमें और लोग भी शामिल हो सकते हैं।

उन्होंने कहा कि पुलिस को लुधियाना में CCTV में कुछ संदिग्ध नजर आए हैं। जिनकी जांच की जा रही है। हालांकि मकसद के मामले में डीजीपी ने कहा कि उसके केस की सुनवाई थी। बाकी अभी जांच की जा रही है।

गगनदीप के दो साथी गिरफ्तार

DGP चट्‌टोपाध्याय ने कहा कि यह काफी पावरफुल ब्लास्ट था। फिर भी इसे 24 घंटे में सुलझा लिया गया है। मौके से पुलिस को कपड़े, सिम कार्ड, मोबाइल और टैटू मिला। जिसके बाद हमें लगा कि मरने वाला ही वहां बम लेकर गया था। जांच आगे करने के बाद यह कन्फर्म हो गया कि वहां मरने वाले ने ही ब्लास्ट किया था। जिसकी पहचान पंजाब पुलिस के डिसमिस कांस्टेबल गगनदीप सिंह के तौर पर हुई।

डीजीपी ने बताया कि गगनदीप के खिलाफ 2019 में एनडीपीएस एक्ट का केस दर्ज हुआ था। उससे एसटीएफ ने 11अगस्त 2019 को 385 ग्राम हेरोइन बरामद की गई थी। उस वक्त वह खन्ना के थाना सदर में मुंशी था। इसके बाद उसके साथियों अमनदीप और विकास को भी 400 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया था। 2 साल जेल में रहने के बाद वह जमानत पर बाहर आया था। यहां उसका ट्रायल भी चल रहा था।

क्रिकेट से संयास लेते ही पंजाब सरकार पर हरभजन सिंह भज्जी ने किया बड़ा हमला, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *