Punjab Election: जालंधर नार्थ से केडी भंडारी BJP वर्करों और लोगों की पहली पसंद, भंडारी ही दे रहे हैं हैनरी को टक्कर

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 386 शब्द|📅 27 Dec 2021

Punjab Election: जालंधर नार्थ से केडी भंडारी BJP वर्करों और लोगों की पहली पसंद, भंडारी ही दे रहे हैं हैनरी को टक्कर

रजनीश शुक्ला
डेली संवाद, जालंधर
जालंधर नॉर्थ विधानसभा सीट पर एक बार फिर से भाजपा और कांग्रेस में सीधे फाइट देखी जा रही है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सीपीएस केडी भंडारी भाजपा वर्करों के साथ नार्थ हलके के लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं। जिससे केडी भंडारी और कांग्रेस के अवतार हैनरी में सीधी टक्कर देखने को मिलेगी।

नार्थ हलके में हैनरी परिवार का राज है। मौजूदा विधायक अवतार सिंह जूनियर हैनरी के पिता अवतार सिंह हैनरी ने लंबे समय तक इस विधानसभा सीट पर राज किया है। तीन बार विधायक रहे अवतार हैनरी और मौजूदा समय के विधायक इनके बेटे को मिलाकर इस सीट पर सबसे लंबे समय के लिए हैनरी परिवार ने राज किया।

वहीं दूसरी तरफ इस सीट पर दो बार भारतीय जनता पार्टी के केडी भंडारी विधायक बने 2007 से 2017 तक केडी भंडारी ने इस क्षेत्र से विधायक रहते हुए बतौर विधायक कुछ ऐसी गतिविधियां की जिसकी वजह से 2017 में हारने के बावजूद भी इस सीट पर भंडारी की पहचान आज तक बनी हुई है। इन गतिविधियों में जहां क्षेत्र का रिकॉर्ड विकास था वही बतौर विधायक भंडारी का लोगों के साथ बर्ताव और क्षेत्र में कार्यकर्ता और लोगों के साथ एक परिवार की तरह रहना खास था।

भंडारी के रूप में भाजपा को एक मजबूत चेहरा मिला

ज्ञात हो कि केडी भंडारी के समय में ही जालंधर शहर में भंडारी द्वारा हर परिवार के दुख में शामिल होने की प्रथा शुरू की गई जिसको आज सभी राजनीतिक लोग अपना रहे हैं भंडारी के कार्यकाल और उनकी राजनीतिक काम करने के तरीके की वजह से नॉर्थ विधानसभा सीट जिसपर कांग्रेस का एक तरफा राज रहा है आज केडी भंडारी के रूप में भाजपा को एक मजबूत चेहरा मिला, जो इस सीट को जीत सकता है।

जालंधर नार्थ में करवाए गए सर्वे के अनुसार भी इस विधानसभा सीट पर मुख्य मुकाबला हैनरी और भंडारी के बीच में है दोनों की ही टिकट भी पार्टी की तरफ से फाइनल ही समझी जा रही है और जल्द ही इस पर घोषणा भी हो सकती है। यह बात तो आने वाले विधानसभा चुनाव का नतीजा ही बताएगा कि इस विधानसभा सीट पर 2022 में कांग्रेस के अवतार हैनरी और भारतीय जनता पार्टी के केडी भंडारी मे से कौन विजय प्राप्त करेगा लेकिन इतना जरूर है कि दोनों ही नेता सशक्त हैं।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *