करतारपुर में गुप्ता ने काटी अवैध कालोनी, नगर कौंसिल को लगाया लाखों का चूना, अफसर को खिलाई रिश्वत

Daily Samvad
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 178 शब्द|📅 28 Dec 2021

करतारपुर में गुप्ता ने काटी अवैध कालोनी, नगर कौंसिल को लगाया लाखों का चूना, अफसर को खिलाई रिश्वत

किरनबीर कौर
डेली संवाद, करतारपुर
करतारपुर एक बानिया परिवार ने नगर कौंसिल करतारपुर को लाखों रुपए का चूना लगाया है। उक्त बानिया परिवार ने मुख्य मार्ग के को-आपरेटिव बैंक के साथ लगती गली के अंदर कई खेतों को मिलाकर अवैध रूप से कालोनी काटी गई है। नगर कौंसिल के ईओ के मुताबिक इस कालोनी की कोई परमीशन नहीं है, जिससे इसमें कोई भी प्लाट न खरीदे। इस पर जल्द ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जानकारी के मुताबिक जालंधर-करतारपुर मुख्य रोड से थोड़ा हटकर करतारपुर में को-आपरेटिव बैंक के साथ लगती गली के पीछे अवैध रूप से कालोनी काटकर नगर कौंसिल की लाखों रुपए फीस की चोरी की गई है। इसकी शिकायत भी करतारपुर औऱ जालंधर के आरटीआई एक्टिविस्ट रवि छाबड़ा द्वारा की गई है।

करतारपुर में गुप्ता ने काटी अवैध कालोनी, नगर कौंसिल को लगाया लाखों का चूना, अफसर को खिलाई रिश्वत

जानकारी के मुताबिक उक्त बानिया परिवार ने एक अफसर को लाखों रुपए रिश्वत खिलाकर अवैध रूप से कालोनी काटी है। इसकी शिकायत के बाद अब उक्त अफसर की धड़कने तेज हो गई है। उधर, ईओ ने कहा है कि इसकी रिपोर्ट मंगवाई जा रही है, जल्द ही गुप्ता कालोनाइजर के खिलाफ FIR दर्ज होगी।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *