पंजाब: मुख्यमंत्री चन्नी का बड़ा ऐलान, सभी छात्रों के लिए बस सेवा मुफ्त, पढ़ें सरकार की बड़ी घोषणा, देखें LIVE

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 332 शब्द|📅 29 Dec 2021

पंजाब: मुख्यमंत्री चन्नी का बड़ा ऐलान, सभी छात्रों के लिए बस सेवा मुफ्त, पढ़ें सरकार की बड़ी घोषणा, देखें LIVE

चंडीगढ़। पंजाब की चरणजीत सिंह चन्नी सरकार ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एक और लोकलुभावन घोषणा की है। सीएम ने राज्य के सभी विद्यार्थियों को मुफ्त बस सेवा देने का एलान किया है। पंजाब में महिलाओं के लिए पहले से ही बस सेवा मुफ्त है। सीएम ने आज पंजाब रोडवेज व पीआरटीसी के बेड़े में 58 नई बसें शामिल ही। सीएम चन्नी खुद बस चलाकर नई बसों को रवाना किया। उनके साथ ट्रांसपोर्ट मंत्री अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग भी शामिल रहे।

सीएम चन्नी ने कहा कि पंजाब तरक्की कर रहा है, जो लोग ट्रांसपोर्ट माफिया चला रहे थे, उन्हें बंद करके रोडवेज के बेड़े में नई बसें शामिल की जा रही हैं। मंत्री ने कहा कि रोडवेज के बेड़े में 842 नई बसों को शामिल किया जाएगा।बता दें, पंजाब की कमान संभालने के बाद से ही चन्नी खासे सक्रिय नजर आ रहे हैं। चन्नी मंत्रिमंडल में अमरिंदर सिंह राजा वडिंग परिवहन मंत्री हैं। वडिंग बादलों की बसों को लेकर कार्रवाई में जुटे हैं।

बिजली व पानी के बकाया बिलों को पहले ही माफ कर दिया

तीन माह पहले पंजाब की सत्ता संभालने वाले चन्नी अब तक कई बड़ी घोषणाएं कर चुके हैं। सीएम चन्नी ने राज्य की कमान ऐसे समय में संभाली है, जब राज्य में चुनाव के कुछ ही महीने शेष हैं। चरणजीत सिंह चन्नी बिजली के दाम कम करने की पहले ही घोषणा कर चुके हैं। इसके अलावा रेत के दाम भी सरकार ने तय किए हैं। बिजली व पानी के बकाया बिलों को पहले ही माफ कर दिया गया है।

हालांकि सरकार यह बताने में असफल साबित हुई है कि इन घोषणाओं के लिए बजट कहां से आएगा। खुद पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू इस मुद्दे पर चन्नी सरकार को घेरते रहे हैं। चन्नी की घोषणाओं के बाद सिद्धू ने कई बार यह सवाल उठाए हैं। चन्नी सरकार की नई घोषणा को लेकर भी नवजोत सिंह सिद्धू टिप्पणी कर सकते हैं।

पंजाब के सीएम ने चलाई बस, छात्रों के लिए बस में फ्री सफर, देखें बड़ी घोषणाएं

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *