कमिश्नर साहब! मेयर के करीबी की कालोनी ढ़हा दी, R1 होटल और नागरा गेट की अवैध कालोनी की फाइल क्यों दबी है?

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 514 शब्द|📅 30 Dec 2021

कमिश्नर साहब! मेयर के करीबी की कालोनी ढ़हा दी, R1 होटल और नागरा गेट की अवैध कालोनी की फाइल क्यों दबी है?

रजनीश शुक्ला
डेली संवाद, जालंधर
नगर निगम के कमिश्नर करणेश शर्मा और मेयर जगदीश राजा के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। जिससे मेयर के करीबी एक कारोबारी की कालोनी को अवैध बताकर ढहा दिया गया, जबकि सीधे तौर पर बीएसएफ कालोनी में अवैध तरीके से बने R1 होटल और नागरा रोड पर एक बिल्डर्स द्वारा काटी गई अवैध कालोनी पर कार्रवाई वाली फाइल दबा दी गई है।

हद तो यह है कि नागरा रोड पर जिस अवैध कालोनी पर एक महीने पहले डिच चलाई गई थी, वहां फिर से रोड बन रही है, कंस्ट्रक्शन हो रहा है,  लेकिन शिकायत के बाद भी ATP विनोद कुमार कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। यही नहीं, इंस्पैक्टर दिनेश जोशी रिपोर्ट तक ही नहीं फाइल कर रहे हैं, बताया जा रहा है कि यह अवैध कालोनी एक ढाबा मालिक की है।

कमिश्नर साहब! मेयर के करीबी की कालोनी ढ़हा दी, R1 होटल और नागरा गेट की अवैध कालोनी की फाइल क्यों दबी है?

नागरा रोड की अवैध कालोनी और R1 होटल से लाखों रुपए किसने खाए

नगर निगम की टीम ने कैबिनेट मंत्री परगट सिंह के इलाके में डेवलेप हो रही मेयर जगदीश राजा के एक करीबी कारोबारी की कालोनी पर डिच चलवा दी। निगम के ही अधिकारी बताते हैं कि मेयर के करीबी कारोबारी फीस जमा करवा कर काम प्रोसेस में चला रहे थे, लेकिन ऊपर से आदेश के बाद इस पर कार्रवाई की गई, जबकि नागरा रोड पर बिल्डर्स मालिक की अवेैध कालोनी पर कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा है। यह वह कालोनी है, जिसे एक महीने पहले एटीपी ने अवैध बताकर ध्वस्त किया था।

यही नहीं, अंधेरगर्दी देखिए बीएसएस कालोनी के पास अवैध रूप से R1 होटल तैयार हो गया, लगातार शिकायतें हो रही, लेकिन इंस्पैक्टर, एटीपी और एमटीपी ने कोई कार्रवाई नहीं की। अब जब इसकी शिकायत मुख्यमंत्री दरबार तक पहुंच गई तो अपनी खाल बचाने के लिए अफसरों ने होटल मालिक से कंप्रोमाइज करवाने की फाइल जमा करवा दी, हद तो यह है कि इसकी कंप्रोमाइज नहीं हो सकती है, लेकिन कुछ अफसर एटीपी पर दबाव बनाकर साइन करवाना चाहते हैं। चर्चा यह है कि इस होटल मालिक ने एक अफसर को 5 लाख रुपए रिश्वत दी है।

कमिश्नर साहब! मेयर के करीबी की कालोनी ढ़हा दी, R1 होटल और नागरा गेट की अवैध कालोनी की फाइल क्यों दबी है?

बिल्डर्स एक नहीं करीब 10 अवैध कालोनियां काट रहा

नागरा रोड की अवैध कालोनी की शिकायत करने वाले शिकायतकर्ता ने कहा है कि उक्त बिल्डर्स एक नहीं करीब 10 अवैध कालोनियां काट रहा है। जिससे सरकार को करोड़ों रुपए का चूना लगा है। अगर इन 10 अवैध कालोनियों से रेगुलराइजेशन फीस जमा करवाई जाती है, करोड़ रुपए निगम के खजाने में जमा होते। बावजूद इसके बिल्डर्स ने सरकार को तगड़ा चूना लगाया। पिछले महीने शिकायत के बाद अवैध कालोनी तोड़ी गई थी।

कमिश्नर साहब! मेयर के करीबी की कालोनी ढ़हा दी, R1 होटल और नागरा गेट की अवैध कालोनी की फाइल क्यों दबी है?

अवैध कालोनी में दोबारा प्लाटिंग शुरू होने से नाराज लोगों ने एक बार फिर से नगर निगम के कमिश्नर करणेश शर्मा से शिकायत की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अवैध कालोनी में पानी और सीवरेज जोड़ने का काम फिर से शुरू हो गया है। यही नहीं, जो रोड और गलियां तोड़ी गई थी, उसे फिर से बनाने की कवायद की जा रही है। लोगों ने मांग की है कि इस अवैध कालोनी पर दोबारा कार्रवाई की जाए।

बिल्डर्स की अवैध कालोनी पर डिच चलाने से घबराते हैं अफसर, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *