अश्लील वीडियो मामला: सीनियर कांग्रेसी नेता की गंदी करतूत से पंजाब WhatsApp ग्रुप के एडमिन की बढ़ सकती है मुश्किलें

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, जालंधर
कांग्रेस के सीनियर नेता की गंदी करतूत का मामला चंडीगढ़ समेत दिल्ली हाईकमान पहुंच गया है। जिससे उक्त सीनियर कांग्रेसी नेता समेत पंजाब WhatsApp ग्रुप के एडमिन मनदीप सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। क्योंकि कुछ महिला कांग्रेसी नेत्रियों ने इसकी शिकायत पुलिस से भी करने का मन बनाया है। जिससे अब कांग्रेस के इस ग्रुप में हड़कंप मचा हुआ है।

आपको बता दें कि कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों के सोशल मीडिया मंच व्हाट्सएप पर बनाए ‘पंजाब’ नामक ग्रुप में एक वरिष्ठ कांग्रेस किसान नेता की ओर से अश्लील पोस्ट डाला गया। इस अश्लील पोस्ट का ग्रुप के सदस्यों द्वारा विरोध करने के बावजूद इस अश्लील पोस्ट को बार-बार ग्रुप में डाला गया। इससे महिला नेत्रियों में काफी गुस्सा है।

पार्टी के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी ने बताया कि यह नेता दोआबा क्षेत्र के एक किसान संगठन का नेतृत्व कर रहा है। ऐसे नेता की ओर से अश्लील पोस्ट डालना शर्मनाक है। ग्रुप के कुछ सदस्यों ने किसान नेता को चेतावनी, दी कि ग्रुप में ‘गंद न डाला जाए। नहीं तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ग्रुप के एक मैंबर ने विरोध में लिखा, कि यार थोड़ी शर्म करो।

उधर, ग्रुप के एडमिन मनदीप सिंह ने बताया कि ग्रुप में यह पोस्ट सीनियर कांग्रेसी नेता के नंबर से डाली गई थी। आपत्ति जताने के बाद किसान नेता ने खुद ही ग्रुप छोड़ दिया। इस अश्लील पोस्ट की शिकायत वरिष्ठ नेताओं से की गई। उन्होंने कहा कि उनकी इसमें कोई गलती नहीं है।




728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *