जालंधर नॉर्थ में मजबूत हो रहे केडी भंडारी, लगातार मिल रहा है लोगों का भारी समर्थन, देखें तस्वीरें

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता और जालंधर नार्थ हलके के पूर्व विधायक व पूर्व सीपीएस केडी भंडारी द्वारा बलदेव नगर और शिवनगर नागरा आदि क्षेत्रों में आज बैठक की गई। इस दौरान क्षेत्र निवासियों ने पूर्व सीपीएस केडी भंडारी को विश्वास दिलाया कि 2022 में इलाके के लोग भंडारी को पूर्ण रूप से अपना समर्थन देते हुए विधायक चुनेंगे।

आपको बता दें कि जालंधर नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र में हैनरी और भंडारी दो ऐसे नाम है जिनके इर्द-गिर्द इस विधानसभा सीट की राजनीति घूमती है। जहां हैनरी परिवार के अवतार हैनरी ने इस विधानसभा सीट पर 15 साल राज किया, वही 2007 में इस सीट पर दुकानदार परिवार से 2002 में पार्षद बनने वाले केडी भंडारी ने भारतीय जनता पार्टी की तरफ से विजय प्राप्त की।

विधानसभा चुनाव के हुए नुकसान को काफी हद तक पूरा किया

केडी भंडारी साल 2011 में पंजाब सरकार में मुख्य संसदीय सचिव बने और 2012 में एक बार फिर से यह सीट केडी भंडारी ने जीतकर भारतीय जनता पार्टी की झोली में डाली। 2017 में पंजाब भर में कांग्रेस की लहर में केडी भंडारी सीट से हार गए हालांकि 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान भंडारी ने अपने विधानसभा क्षेत्र में लोकसभा उम्मीदवार चरणजीत सिंह अटवाल को तकरीबन सात हजार की लीड दिलाते हुए विधानसभा चुनाव के हुए नुकसान को काफी हद तक पूरा किया।

अब जैसे-जैसे 2022 विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहा है एक बार फिर से चुनावी गतिविधियां तेज हो गई है। पूर्व सीपीएस केडी भंडारी द्वारा प्रतिदिन दर्जनों क्षेत्रों में चुनावी बैठकर की जा रही हैं। इस दौरान लोगों द्वारा मिल रहे समर्थन को देखते हुए केडी भंडारी इलाके में बहुत मजबूत होते नजर आ रहे हैं।

खासतौर पर क्षेत्र निवासी जहां पूर्व सीपीएस केडी भंडारी द्वारा अपने 10 साल बतौर विधायक के कार्यकाल के दौरान करवाए गए विकास कार्यों को याद करते हैं। वहीं पूर्व सीपीएस केडी भंडारी के कार्यकाल में क्षेत्र में अपराधिक गतिविधियों पर पूरी तरह से रोक रहना भी भंडारी की एक बड़ी उपलब्धि बताई जा रही है।

डेरे के बाबा की लड़की के साथ शर्मनाक करतूत, देखें

https://youtu.be/NWPUhXH8Pts

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *