नगर निगम के मुलाजिम ने दूसरे के बैंक खाते में जमा करवा दिया 10,000 रुपए, पत्रकार ने खाताधारक को लौटाई रकम

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, होशियारपुर
नगर निगम होशियारपुर के कर्मचारी द्वारा एक बैंक खाते में 10 हज़ार की रकम गलती से डालने के बाद जब उसको पता चला कि उसने गलत खाते में पैसे ट्रांसफर कर दिए तो उसकी परेशानी बढ गई। कुछ दिन की मेहनत के बाद आखिरकार उसके पैसे वापस आ गए। जिसको उक्त खाताधारक ने खुद उसके घर पहुचाएं।

बलबीर कालोनी होशियारपुर के पंकज अटवाल ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि 24 नवंबर को उसने अपने किसी दोस्त को जरुरी काम के लिए 10 हज़ार रुपए देने थे जो उसने ऑनलाइन उसके खाते में ट्रांसफर कर डाले। इस दौरान जब उसके दोस्त के पास पैसे नहीं पहुचे तो उसको पता चला कि वह पैसे किसी दूसरे खाते में ट्रासफर हो गए है और उक्त खाताधारक के बारे में उसको कुछ भी पता नही था।

दैनिक भास्कर अख़बार का पत्रकार

पंकज ने बताया के इस दौरान वह परेशान होकर सभी बैंको में पता करने लगा लेकिन उसको सफलता हासिल नहीं हुई। इसी दौरान उसको एक व्यक्ति का फ़ोन आया के उसके द्वारा भेजे गए उसके खाते में है जो उसको वह वापस करने आ रहा है। पंकज ने बताया कि इस दौरान सुखविंदर सिंह विरदी नामक व्यक्ति उसके घर आया जिसने बताया कि वह दैनिक भास्कर अख़बार का पत्रकार है और उसके 10 हज़ार रुपए जो उसके खाते में आ गए थे वह उसको वापस कर रहा है।

पंकज ने बताया कि पत्रकार ने ईमानदारी की मिसाल पैदा की है जिसके लिए वह उसका आभारी हैं। इस मौके पत्रकार सुखविंदर सिंह विरदी ने जनता से अपील करते हुए कहा कि जब भी वह ऑनलाइन कोई भी रकम ट्रांसफर करे तो हर बात को ध्यान में रखे कि क्या खाताधारक का नाम, पता और खाता नंबर सही है या नहीं। पंकज ने कहा कि अगर यह रकम किसी गलत व्यक्ति के कहते में चली जाती तो उसको वापस नहीं मिल सकती थी।

CM चन्नी ने आधी रात को किया गुप्त तांत्रिक अनुष्ठान, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *