निगम अफसर और विज्ञापन माफिया का खेल: जालंधर में CM चरणजीत चन्नी के होर्डिंग्स फाड़े, केजरीवाल के आगे चन्नी हुए ‘बौने’, देखें VIDEO

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
नगर निगम के कुछ अफसरों और विज्ञापन माफिया के खेल में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आगे पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को ‘बौना’ बना दिया गया है। एक तरफ जहां पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री चन्नी की तस्वीर के साथ विज्ञापनों का खजाना खोल दिया है, तो दूसरी तरफ जालंधर नगर निगम के अफसर और मेयर खुद चन्नी सरकार की लुटिया डुबोने में लगे हैं।

पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चन्नी सरकार ने विकास कामों को लेकर पूरे शहर में होर्डिंग्स और बैनर लगाए हैं। तय हुआ था कि ये होर्डिंग्स नगर निगम की मंजूरशुदा साइटों पर लगेगी। लेकिन इन साइटों पर निगम के कुछ अफसरों के मेहरबानी से माफिया का कब्जा है। जिससे चन्नी सरकार के कामकाज का ब्यौरा मंजूरशुदा साइटों पर न लगाकर उसके नीचे बांस-बल्ली के सहारे लगाया गया।

चन्नी सरकार के कामकाज बेकार साबित

हैरानी की बात तो यह है कि चन्नी के छोटे होर्डिंग्स के ऊपर ही निगम की साइटों पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के मुस्कराती तस्वीर के साथ आम आदमी पार्टी का गुणगान किया गया है। शहर की प्राइम साइट पर इस समय आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल की मुस्कराती तस्वीर के आगे चन्नी सरकार के कामकाज बेकार साबित हो रहे है।

उधर, जालंधर कैंट हलके में छोटी बारादरी के आस-पास लगाई गई चन्नी सरकार की उपलब्धियों वाले होर्डिंग्स को फाड़ दिया गया है। कई जगहों पर मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के चेहरे को ही फाड़ा गया है। तो दूसरी तरफ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुस्कराती तस्वीर चन्नी सरकार पर भारी दिख रही है।

जालंधर में अरविंद केजरीवाल के आगे CM चरणजीत चन्नी हुए ‘बौने’, देखें निगम की करतूत

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *