जालंधर में PYRAMID E SERVICES ने सरकार को लगाया लाखों का चूना, टैक्स चोरी कर खड़ी की नाजायज इमारत, कमिश्नर से शिकायत, देखें VIDEO

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
करोड़ों रुपए का कारोबार करने वाले Pyramid e Services के मालिक ने सरकार को लाखों रुपए का चूना लगाया है। बिना कोई टैक्स दिए पिरामिड ई सर्विसेज ने बस स्टैंड के पास तीन मंजिला कामर्शियल इमारत बनाई है। इससे नगर निगम को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। इसकी शिकायत कमिश्नर करणेश शर्मा से की गई है।

बस स्टडैंड के पास पिरामिड ई सर्विसज के मालिक वीजा, ट्रैवल एजेंटी और टिकट का काम करते हैं। जिस जगह पिरामिड का मेन आफिस है, उसके ठीक सामने तीन मंजिला कामर्शियल इमारत पिरामिड ई सर्विसेज के मालिक ने बना डाली। इस कामर्शियल बिल्डिंग का न तो नक्शा पास और न ही इसका कोई चेंज आफ लैंड यूज करवाया गया है।

निगम अधिकारियों की फुल मेहरबानी

बस स्टैंड के पास मेन रोड पर तीन मंजिला कामर्शियल इमारत पर नगर निगम के अधिकारियों की भी पूरी मेहरबानी है। तीन मंजिला इमारत बन कर तैयार है, लेकिन अभी तक इस पर न तो निगम के इंस्पैक्टर की नजर पड़ी और न ही नगर निगम के एटीपी और एमटीपी ने इस पर कोई कार्रवाई की। जिससे लाखों रुपए का नुकसान सरकार को हुआ है।

सूत्र बताते हैं कि पिरामिड ई सर्विसेज के मालिक ने एक आर्किटेक्ट के जरिए निगम के कुछ अफसरों को लाखों रुपए पहुंचाए है, जिससे इंस्पैक्टर से लेकर उच्च अधिकारियों ने अपनी आंखे इस कामर्शियल इमारत को लेकर बंद कर ली है। फिलहाल इस इमारत की शिकायत करणेश शर्मा से की गई है। जल्द ही इसकी शिकायत स्थानीय निकाय मंत्री, मुख्यमंत्री और विजीलैंस ब्यूरो से भी की जाएगी। उधर, नगर निगम के एसटीपी परमपाल सिंह ने कहा है कि इसकी रिपोर्ट मांग कर कार्रवाई की जाएगी।

Pyramid e Services ने सरकार को लगाया लाखों का चूना

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *