डबल इंजन की सरकार लाएगी पंजाब में खुशहाली : गजेंद्र सिंह शेखावत

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

विशाल कपूर
डेली संवाद, लुधियाना
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने मंगलवार को पंजाब प्रदेश परिषद सम्मेलन में सूबे में पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लिया। सम्मेलन में पंजाब के चुनाव प्रभारी और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि सूबे में माफिया को समाप्त करना है, रोजगार लाना है, खुशहाली और मान-सम्मान को लौटाना है तो डबल इंजन की सरकार बनाना एकमात्र मार्ग है। उन्होंने वर्तमान कांग्रेस समेत पूर्ववर्ती सरकारों को राज्य की खस्ताहाल स्थिति के लिए दोषी बताया।

सूबे के कोने-कोने से आए कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को दिए अपने संबोधन में शेखावत ने कहा कि अस्सी के दशक में पंजाब आर्थिक दृष्टि से देश का नंबर वन सूबा होता था। 2001 में यह चौथे नंबर पर पहुंच गया, लेकिन आज पिछड़े राज्यों की श्रेणी में आकर 16वें नंबर पर खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि आज पंजाब कर्ज की मार से गुजर रहा है। यहां की सरकारों के कुप्रबंधन के कारण 4 लाख करोड़ रुपए का कर्ज सूबे पर है।

सूबे में बढ़ती बेरोजगारी पर शेखावत ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा बेरोजगारी कहीं है तो वो पंजाब में है, जबकि एक समय यह सूबा सबसे ज्यादा रोजगार पैदा करने वाला राज्य होता था। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पंजाब को माफिया, भ्रष्टाचार और खस्ताहाल व्यवस्था से मुक्त कराकर खुशहाली, युवाओं के भविष्य, माता-बहनों की सुरक्षा के लिए डबल इंजन की सरकार बेहद जरूरी है।

मोदी जी को पंजाब से मिला बहुत प्रेम

पंजाब को भक्ति, शक्ति और गुरुओं के पवित्र मिठास वाली धरती बताते हुए शेखावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने पंजाब की खुशहाली के लिए कई कदम उठाए हैं। यही कारण है कि पंजाब के लोगों ने भी मोदी जी को बहुत प्रेम दिया है। यह जो दोहरा रिश्ता बना है, उसके कारण पंजाब में एक नई रोशनी की लौ दिखाई देती है। शेखावत ने कहा कि देश को आजाद कराने में जो पंजाब का योगदान है, उसे देश कभी भूला नहीं सकता। पंजाब के जवानों ने देश की सीमाओं की रक्षा में अपने प्राणों का आहूति दी है तो यहां के किसानों ने देश के अन्न भंडार भर दिए हैं।

कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देते हुए कहा कि हम सब मिलकर संगठन की ताकत को बढ़ाएं। हमारे लिए आज कोई राजनीतिक दल चुनौती नहीं है, बल्कि हमारे कार्यकर्ता के लिए समय सबसे बड़ी चुनौती है। हमको 24 घंटे लगातार काम करना पड़ेगा, बिना थके, बिना रुके, बिना डरे और बिना झुके। उन्होंने जोश के साथ कहा कि मैं दीवार पर लिखा देख सकता हूं, जिस तरह से पंजाब का माहौल है, बड़े-बड़े लोग भाजपा में आ रहे हैं, इस बार पंजाब में कमल खिलेगा।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *