जालंधर: गाखल पैलेस से कालोनी रोड पर काटी गई अवैध कालोनी, RTI एक्टिविस्ट रवि छाबड़ा ने की शिकायत

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

रजनीश शुक्ला
डेली संवाद, जालंधर
विधानसभा चुनाव नजदीक आते नेताओं के फाइनांसरों ने सरकारी खजाने को लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। खासकर उन कालोनाइजरों ने जो अवैध कालोनियों को अपना धंधा बना लिया। पुडा और नगर निगम के अधिकारियों ने कुछ पैसे की खातिर अपनी आंखें बंद कर ली है, जिससे शिकायत के बाद भी अवैध कालोनी पर कार्रवाई नहीं हो रही है।

ऐसा ही मामला गाखल पैलेस से कालोनी रोड पर आजकल देखने को मिल रहा है। यहां अवैध रूप से कालोनी काटी जा रही है। इसके लिए कालोनाइजर ने पूरी तैयारी की है। अवैध कालोनी काटने को लेकर पुडा के कुछ अफसरों को भी सैट कर लिया गया है। जिससे अब प्लाटिंग का खेल शुरू होगा और भोले-भोले लोगों को ठगा जाएगा।

रवि छाबड़ा ने कमिश्नर से की शिकायत

आरटीआई एक्टिविस्ट रवि छाबड़ा ने इसकी शिकायत पुडा के ईओ से की है। रवि छाबड़ा के मुताबिक अवैध रूप से कालोनी काटने की तैयारी है। कालोनाइजर ने गाखल पैलेस से कालोनी रोड पर अवैध कालोनी काटने की तैयारी के साथ पुडा के कुछ अधिकारियों से भी सांठगांठ की है।

रवि छाबड़ा ने बताया कि अवैध कालोनी काट कर सरकार के खजाने को पूरी चोट पहुंचाई जा रही है। उन्होंने इससे पहले भी कई कालोनियों की शिकायत कर चुके हैं, इसके बाद कालोनाजरों ने सरकारी टैक्स जमा किया, जिससे सरकारी खजाने को राजस्व प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि इस अवैध कालोनी पर भी कार्रवाई होनी चाहिए।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *