इनोसेंट हाट्र्स कालेज ऑफ एजुकेशन जालंधर ने मनाया राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
इनोसेंट हाट्र्स कालेज ऑफ एजुकेशन, जालंधर ने हमारे दैनिक जीवन में ऊर्जा का कुशलतापूर्वक उपयोग करने के बारे में जन जागरुकता फैलाने के लिए राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस मनाया। इस वर्ष के उत्सव के थीम ‘आकाादी का अमृत महोत्सव-ऊर्जा कुशल भारत’ पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

विद्यार्थी अध्यापकों ने वर्किंग मॉडल जैसे कि टेक्नो-वाइब्स, फ्लाइव्हील, विंडमिल आदि की सहायता से हमारे पर्यावरण पर ऊर्जा संरक्षण के प्रभाव को प्रदर्शित किया। हमारे दैनिक जीवन में ऊर्जा संरक्षण के तरीकों और साधनों को पावर-प्वाइंट प्रस्तुतियों के माध्यम से चित्रित किया गया था।

विशाली अरोड़ा, बी.एड. समैस्टर-1 की विद्यार्थी- अध्यापक ने ‘सोलर एनर्जी स्टेडियम’ पर एक कार्यशील मॉडल की तैयारी और प्रदर्शन में प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। उन्होंने समझाया कि ऊर्जा के सबसे व्यापक रूप से उपयोग किए जाने वाले स्रोतों को बनने में हकाारों वर्ष लगते हैं।

महत्वपूर्ण नवीकरणीय संसाधन

सौर ऊर्जा एक महत्वपूर्ण नवीकरणीय संसाधन है, जिसका उपयोग दुनिया भर में बिजली उत्पादन और हमारी यांत्रिक कारूरतों को पूरा करने के लिए किया जाता है।  कुछ विद्यार्थी-अध्यापकों ने वैज्ञानिक अनुकरण के वीडियो का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने किचन व घरों में ऊर्जा का सही इस्तेमाल करने के टिप्स दिए।

प्राचार्य डा. अरजिंदर सिंह ने कहा कि इन ऊर्जा संरक्षण रणनीतियों को लागू करने से हमारे जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने पूरी टीम द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की और बताया कि हमारी आने वाली पीढ़ी के लिए ऊर्जा संरक्षण बहुत कारूरी है। अंत में यह संकल्प लिया गया कि हम अपने घरों और कार्यस्थलों पर किसी भी प्रकार की ऊर्जा बर्बाद नहीं करेंगे।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *