Punjab Election: जालंधर सैंट्रल हलके से जिम्मी कालिया ने चुनाव लड़ने का ठोका दावा, कहा – 100% सीट जीतकर दिखाऊंगा

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर का सैंट्रल विधानसभा हलका इन दिनों कांग्रेसी नेताओं की लड़ाई का गढ़ बन गया है। मौजूदा विधायक राजिंदर बेरी के खिलाफ बवागत पर पर उतरे सैंट्रल हलके के कौंसलरों के साथ मेयर जगदीश राजा ने जहां चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है, वहीं अब पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया के करीबी रहे और कांग्रेस में शामिल हुए जिम्मी कालिया ने सैंट्रल हलके से चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है।

मेयर जगदीश राजा ने अपने ही करीबी विधायक राजिंदर बेरी के खिलाफ बगावत कर दी है। मेयर राजा का दावा है कि उनके साथ सैंट्रल हलके सभी पार्षद हैं। हालांकि सैंट्रल हलके में ही उमा बेरी भी कौंसलर है, जो विधायक राजिंदर बेरी की पत्नी है, उनको मेयर ने अपने गुट से अलग बताया है।

अंदरखाते सैंट्रल हलके कई कौंसलरों का साथ है

इस सबके बीच अब पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया के कभी करीबी रहे और अब कांग्रेस में शामिल होने वाले जिम्मी कालिया ने भी सैंट्रल हलके से चुनाव लड़ने का दावा किया है। सूत्र बताते हैं कि उनके साथ अंदरखाते सैंट्रल हलके कई कौंसलरों का साथ है। जिससे कालिया ने सैंट्रल हलके से सीट पर दावा किया है।

जिम्मी कालिया का सैंट्रल हलके में अच्छी पकड़ है। जिम्मी कालिया ने कहा है कि पार्टी ने टिकट दिया तो 100 फीसदी जीत कर ये सीट हाईकमान की झोली में डालेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान जो भी करेगा, अच्छा ही होगा।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *