Punjab News: जालंधर में गुंडागर्दी का नंगा नाच, बेटी को छेड़ रहे लड़कों से भिड़ गई मां, गुंडों ने ईंट मारकर किया घायल, लड़की के कपड़े फाड़े, घर पर किया पथराव, देखें VIDEO

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

रजनीश शुक्ला
डेली संवाद, जालंधर
जालंधर के सुच्ची पिंड में गुंडागर्दी का नंगा नाच हुआ। यहां कुछ लोगों ने एक लड़की का रास्ता रोका और उसके साथ अभद्रता की। इस दौरान जब लड़की की मां विरोध करने पहुंची तो गुंडों ने उनके सिर पर ईंट मारकर घायल दिया। यही नहीं पड़ोसियों ने मिलकर रीता सिंह और उनके परिवार पर जानलेवा हमला किया। इस दौरान पड़ोसी परिवार ने रीता सिंह के घर पर जमकर पत्थर और ईंट बरसाए। दवराजे और खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए।

सुच्ची पिंड के पास बाबा गिडले शाह कालोनी गली नंबर-4 में रहने वाली रीता सिंह ने बताया कि उनकी बेटी को पड़ोसी हरजिंदर सिंह का बेटा सनी और मनी रोक कर तंग करता था। इस दौरान जब सनी और मनी ने उनकी बेटी का आज फिर रास्ता रोका तो वे भी मौके पर पहुंच गई। इस दौरान हरजिंदर सिंह और उनकी पत्नी व सनी-मनी ने मिलकर हमला कर दिया।

बेटी का रास्ता रोका, कपड़े भी फाड़ दिए

रीता सिंह ने बताया कि बेटी का रास्ता रोका और उसके कपड़े भी फाड़ दिए। बेटी को बचाने के लिए पहुंची तो सनी और मनी ने सिर पर पत्थर मार कर सिर फोड़ दिया। बेटी ने घर पर दौड़ कर इज़्ज़त बचाई। जबकि रीता सिंह सड़क पर बेहोश हो गई। यह सारी घटना की वीडियो सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गई।

रीता सिंह ने बताया कि इसकी शिकायत पुलिस थाने में की। इसके बाद सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान टांका लगाया गया, लेकिन हैरानी की बात तो यह है कि MLR रिपोर्ट में इसका जिक्र नहीं किया गया है। रीता सिंह ने कहा है कि उनके पड़ोसी के लड़के सनी और मनी उनकी बेटी को कई महीने से रास्ता रोकते आ रहे हैं। पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

बेटी को छेड़ रहे लड़कों से भिड़ गई मां, गुंडों ने ईंट मारकर किया घायल, लड़की के कपड़े फाड़े

https://www.youtube.com/watch?v=0foCPUI9qcQ

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *