इनोकिड्स प्री-प्राइमरी में ‘कीपिंग सेफ’ गतिविधि का आयोजन

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
इनोसेंट हाट्र्स के पांचों स्कूलों (ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां, सी.जे.आर., कपूरथला रोड, नूरपुर) के इनोकिड्स प्री-प्राइमरी में ‘कीपिंग सेफ’ गतिविधि का आयोजन किया गया, जिसमें के.जी.-2 के नन्हे-मुन्नों ने बड़े उत्साहपूर्वक भाग लिया। कक्षाओं में अध्यापिकाओं ने बच्चों को सडक़ पर सुरक्षित ढंग से चलने के नियमों से अवगत करवाया।

उन्होंने बताया कि सडक़ क्रॉस करते समय हमें दाएं-बाएं देखना चाहिए। ट्रैफिक नियम दिखाते हुए पोस्टरों के माध्यम से यह समझाया गया कि लाल बत्ती रुकने का, पीली बत्ती तैयार होने का तथा हरी बत्ती चलने का संकेत देती है। पैदल चलने के लिए हमें सदैव कोबरा क्रॉसिंग का इस्तेमाल करना चाहिए और गाड़ी चलाते समय स्पीड-लिमिट का ध्यान रखना चाहिए।

ड्राइविंग करते समय कभी भी फोन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए तथा सदैव सीट बेल्ट पहनकर गाड़ी चलानी चाहिए। डिप्टी डायरैक्टर ऑफ इनोकिड्स मैडम अलका अरोड़ा ने बच्चों को सडक़ सुरक्षित ढंग से चलने के नियमों के बारे में बताया।

उन्होंने बच्चों को स्कूल बस में चढ़ते-उतरते समय भी पूरी सावधानी बरतने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि हमें ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन न करते हुए अपनी तथा दूसरों की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए उनका पूरी तरह से पालन करना चाहिए।

सूफी सिंगर पर उनकी दूसरी पत्नी ने ही लगाया आरोप

https://youtu.be/tRtzTXyaBY8

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *