Punjab News: नवजोत सिद्धू ही असली BOSS, सीएम चन्नी के नजदीकी DGP सहोता की छुट्टी, यह IPS अफसर बना पंजाब का नया डीजीपी

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू एक बार चन्नी सरकार पर हावी दिखे। सिद्धू के दवाब में सरकार ने देर रात एक बड़ा उलटफेर कर दिया। डीजीपी इकबाल प्रीत सहोता को कार्यकारी डीजीपी के पद से हटाकर उनकी जगह पर सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इकबाल सहोता की नियुक्ति को लेकर पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिद्धू लगातार विरोध जता रहे थे। चट्टोपाध्याय ही सिद्धू की पसंद थे लेकिन मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने अपनी पसंद के इकबाल प्रीत सहोता को डीजीपी की जिम्मेदारी सौंपी थी। हालांकि अब इस नई तैनाती के बाद पंजाब में ताबड़तोड़ पुलिस कार्रवाई होने की उम्मीद जताई जा रही है।

नवजोत सिंह सिद्धू शुरुआत से ही इकबाल प्रीत सिंह सहोता को डीजीपी बनाने का विरोध कर रहे थे। इसी वजह से उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दिया था। हालांकि बाद में हाईकमान के कहने पर सिद्धू मान गए थे। सिद्धू की आपत्ति के बाद पंजाब सरकार को विधानसभा चुनाव से पहले अपना डीजीपी बदलना पड़ा है। कहा जा रहा है कि सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय नवजोत सिंह सिद्धू की पहली पसंद हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद से ही सिद्धू चट्टोपाध्याय को डीजीपी बनाने का दबाव बना रहे थे।

पंजाब ने यूपीएससी को भेजा है पैनल

पंजाब सरकार ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) को नौ आईपीएस अधिकारियों के नाम का एक पैनल भेजा है। यूपीएससी से नाम शॉर्टलिस्ट होने के बाद पंजाब में नए डीजीपी की नियमित नियुक्ति की जाएगी। तब तक सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय को पुलिस महानिदेशक का काम सौंपा गया है।

Gunu Nanak Dhaba के मालिक ने सरकार को लगाई लाखों की चपत

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *