कपूरथला में भी बेअदबी के आरोपी की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस और संगत में टकराव, हवाई फायरिंग, माहौल तनावपूर्ण

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कपूरथला। कपूरथला के गांव निजामपुर में निशान साहिब की बेअदबी के प्रयास के मामले को लेकर पकड़े गए आरोपित की आक्रोशित संगत ने पीटकर हत्या कर दी है। इससे पहले गत दिवस श्री दरबार साहिब में भी बेअदबी के आरोपित की हत्या कर दी गई थी। बेअदबी के प्रयास घटना के बाद सुबह से गांव में स्थित तनावपूर्ण थी। पुलिस और सिख जत्थेबंदियों में टकराव की स्थिति बनी हुई है।

सिख जत्थेबंदियां आरोपित युवक को पुलिस को सौंपने के बजाय पंथ की तरफ से सजा सुनाए जाने के हक में थी। दूसरी ओर पुलिस उन्हें ऐसा करने से रोक रही थी। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस को हवाई फायर भी करना पड़ा, लेकिन गुस्साई संगत ने आरोपित युवक की हत्या कर दी। टकराव में एक पुलिस कर्मी के हाथ पर कृपाण से हमले की भी खबर है।

इससे पहले, सुबह घटना का पता चलने पर विभिन्न सिख जत्थेबंदियां भी गांव में पहुंचनी शुरू हो गई। एक तरफ पुलिस ने मोर्चा संभाला तो दूसरी तरफ आक्रोशित संगत इकट्ठी खड़ी रही। डीएसपी सुरिंदर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे लेकिन संगत ने आरोपित को उन्हें सौंपने से इन्कार कर दिया। इलाके की संगत की तरफ से जीटी रोड भी जाम किया गया।

यह है मामला

थाना सुजानपुर में पड़ते गांव निजामपुर के गुरुद्वारा साहिब में संगत ने एक युवक को निशान पर चढ़कर कपड़ा उतारने की कोशिश करते दबोचा है। घटना सामने आने के बाद से क्षेत्र की संगत में भारी रोष है। इसे लेकर एक वीडियो भी वायरल हुआ है। संगत के अनुसार युवक ने अपना नाम नहीं बताया है लेकिन वह खुद को दिल्ली का रहने वाला बता रहा है। उसका कहना है कि उसके साथ उसकी बहन भी बेअदबी करने आई थी।

कपूरथला में बेअदबी, गुस्साई भीड़ ने आरोपी को जमकर पीटा

https://youtu.be/MO6_qDAEvDM

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *