Punjab News: विक्रमपुरा निवासी हुए एकजुट, बोले- जालंधर नार्थ में विकास का नाम है केडी भंडारी, 2022 में बनाएंगे MLA

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक एवं पंजाब सरकार के पूर्व मुख्य संसदीय सचिव केडी भंडारी द्वारा बीते दिन विक्रमपुरा इलाके में बैठक की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद इलाका निवासी और भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर कहा कि 2022 विधानसभा चुनाव में क्षेत्र से केडी भंडारी को दोबारा से विधायक चुनेंगे।

इस दौरान इलाका निवासियों ने जालंधर नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र में हुए रिकॉर्ड विकास का श्रेय केडी भंडारी को देते हुए कहा कि जालंधर नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र का जो भी विकास हुआ जिसमें लोगों को मूलभूत सुविधाओं से लेकर हर तरह की सुख सुविधाओं तक सरकारी मदद को पहुंचाया गया, वह सिर्फ और सिर्फ केडी भंडारी के कार्यकाल में ही संभव हुआ।

क्षेत्र निवासियों ने कहा जालंधर नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र में जितने भी विकास के बड़े प्रोजेक्ट आए वह सभी केडी भंडारी लेकर आए। इस दौरान क्षेत्र निवासियों ने पूर्व सीपीएस केडी भंडारी को यह विश्वास दिलाया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में 2022 में लोग बढ़-चढ़कर भंडारी के चुनावी प्रचार का हिस्सा बनेंगे और जालंधर नॉर्थ विधानसभा सीट से के डी भंडारी को इस बार विजई बनाएंगे।

इलाका निवासियों ने कहा 2017 में कांग्रेस की सरकार ने पंजाब के हर वर्ग के साथ झूठे वादे कर हर वर्ग को धोखा दिया है जबकि भारतीय जनता पार्टी और केडी भंडारी ने जालंधर नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र से जो भी वादे किए थे उनको तय समय में पूरा करवाया। इस दौरान पूर्व सीपीएस केडी भंडारी ने भारी संख्या में उपस्थित क्षेत्र निवासियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि आप सभी मेरे परिवार के सदस्य हो और आप की सेवा करना ही मेरा लक्ष्य है।

कपूरथला में बेअदबी, गुस्साई भीड़ ने आरोपी को जमकर पीटा

https://youtu.be/MO6_qDAEvDM

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *