Punjab Election: जालंधर सैंट्रल हलके से जिम्मी कालिया लड़ेंगे चुनाव, टिकट के लिए किया अप्लाई, सियासत गरमाई

Daily Samvad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर सैंट्रल हलके की सबसे ज्यादा सियासत गरमा गई है। यहां एक के बाद एक कई कांग्रेसी नेताओं ने चुनाव लड़ने की घोषणा की है। विधायक राजिंदर बेरी के खिलाफ चुनाव लड़ने का दावा करने वाले कांग्रेसी नेता जिम्मी शेखर कालिया ने आज पार्टी हाईकमान के पास सैंट्रल हलके से टिकट के लिए आवेदन दिया है। जिससे सैंट्रल हलके की सियासत में गरमी आ गई है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया के करीबी रहे जिम्मी शेखर कालिया ने भाजपा छोड़ कर कांग्रेस ज्वाइन किया था, जिससे सेंट्रल हल्के में जिम्मी शेखर कालिया की अच्छी पकड़ है। जिम्मी कालिया कांग्रेस ज्वाइन करने के बाद खासे सक्रिय रहे, जिससे उन्होंने कोरोना काल में सभी लोगों की बढ़चढ़ कर काम किया।

जिम्मी शेखर कालिया आज चंडीगढ़ पहुंच कर जालंधर सैंट्रल हलके से टिकट के लिए पार्टी दफ्तर में आवेदन दिया है। जिससे सैट्रल हलके में इस बार चुनाव रोचक होने वाला है। खासकर सैंट्रल हलके से अगर कांग्रेस ने राजिंदर बेरी की टिकट काट कर जिम्मी शेखर कालिया को दी, तो सीधे तौर पर भाजपा के मनोरंजन कालिया से टक्कर होगी।

आर्यन एकेडमी ‘चोर’ है? देखें सनसनीखेज आरोप

https://youtu.be/5cqTXCOAT9M

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *