जालंधर के वस्सल अस्पताल के मालिक पर सनसनीखेज आरोप, पढ़ें पीड़ितों की ज़ुबानी

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 434 शब्द|📅 04 Jan 2022

जालंधर के वस्सल अस्पताल के मालिक पर सनसनीखेज आरोप, पढ़ें पीड़ितों की ज़ुबानी

डेली संवाद, जालंधर
इलाज में कोताही बरतने को लेकर कपूरथला रोड स्थित वस्सल अस्पताल में मरीज और उनके परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों व उनके समर्थकों ने अस्पताल के बाहर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। अस्पताल के डाक्टर ने आरोपों को नकारा है। दसूहा के रहने वाले मनिदर पाल सिंह को रीढ़ में दर्द की समस्या थी। परिजनों ने बताया कि करीब तीन माह पहले उनका वासल अस्पताल में पंकज त्रिवेदी से आपरेशन करवाया गया था। इलाज पर 1.90 लाख रुपये खर्च हुए। अस्पताल से छुट्टी मिलने के कुछ दिन बाद ही उसे दोबारा दर्द शुरू हो गया। निजी डाक्टरों से इलाज और टेस्ट करवाए भी करवाए गए। परिजनों ने डा. पंकज त्रिवेदी को दिखाया तो उन्होंने बिना पैसे के दोबारा आपरेशन करने की बात कही।

हालांकि वह आपरेशन के बाद भी पूरी तरह ठीक न होने की गारंटी नहीं दे रहे। इसके बाद गुस्साएं मरीजों के परिजनों ने भी सड़क पर धरना दिया और ट्रैफिक जाम हो गया।

राजस्थान से आए मरीज जुबेर खान ने इलाज कराया लेकिन उनको भी यही प्रॉब्लम है 23 सितंबर को बंसल हॉस्पिटल में इनका ऑपरेशन हुआ था लेकिन दर्द जैसे का तैसा रहा m.r.i. किया गया तो उसमें वही प्रॉब्लम निकली जो पहले थी इसके बाद डॉक्टर ने दोबारा ऑपरेशन किया लेकिन जुबेर खान का दर्द नहीं गया तब डॉक्टर ने कहा था कि 1 से 2 महीने लगेंगे आप ठीक हो जाएंगे लेकिन 2 महीने बीत गए दर्द जैसे का तैसा है। आज जब अस्पताल में फिर चेक कर आया तो डॉक्टर ने कहा अब तीसरा ऑपरेशन करना पड़ेगा। जुबेर खान ने बताया कि अब तक वसल हॉस्पिटल ने उसे 2 से 2.50 लाख रुपए वसूल कर चुके हैं लेकिन इलाज से कोई फायदा नहीं हुआ।

आदमपुर से इलाज के लिए आये चरणजीत सिंह ने बताया कि इस अस्पताल के डॉक्टर ने दो बार ऑपरेशन किया लेकिन अभी तक पीठ का दर्द नहीं गया। चरणजीत सिंह ने बताया कि अब तक करीब डेढ़ लाख रुपए वसल हॉस्पिटल को दे चुके हैं लेकिन इलाज में कोई फायदा नहीं हुआ है हम हमारे पैसे वापस किए हैं।

डा. पंकज त्रिवेदी ने मरीज के परिजनों की ओर से लगाए आरोपों को नकारा है। उन्होंने कहा कि आपरेशन के बाद मरीज बिल्कुल ठीक हो जाते है। अस्पताल से जाते समय उनकी वीडियो भी तैयार की जाती है और मरीज इलाज से संतुष्ट व्यक्त करते है। आपरेशन के बाद कम से कम तीन माह तक सावधानियां बरतने की बात कही जाती है। मरीज सावधानियां नही बरतते और उन्हें दोबारा समस्या आ जाती है। हालांकि सारी हिदायतें मरीज को अस्पताल से छुट्टी देने के उपरांत फाइल में भी दी जाती है

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *