डेली संवाद, अमृतसर
अमृतसर के डिप्टी कमिश्नर गुरप्रीत सिंह खैहरा की आज कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जानकारी के अनुसार उन्हें कल रात से ही थकान और दर्द महसूस हो रहा थी जिसके चलते डॉक्टर की सलाह पर उनका कोरोना टेस्ट कराया गया जो पॉजिटिव आया।
कोरोना वैक्सीन की वजह से उनमें फिलहाल कोई गंभीर लक्षण या अन्य शारीरिक परेशानी नहीं है। वह फोन पर अपना हाल बताते हुए खैहरा ने जहां बीते दिनों से उनके संपर्क में आए अधिकारियों, कर्मचारियों और आम जनता को परिवार व अन्य सदस्यों से दूरी बनाने व अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की अपील की।
वहीं उन्होंने जिले के निवासियों से कहा कि कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण वह मास्क पहनने और एक दूसरे से दूरी बनाए रखने में लापरवाही न करें। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के खतरे से निपटने के लिए जो भी दिशा निर्देश जारी किए गए हैं, उसे पूरी तरह से अमल में लाएं।









