जालंधर: तल्हण रोड पर अवैध मार्केट पर मेहरबानी, RTI में अवैध शोरूम की जानकारी देने की बजाए दुकान का लाइसेंस भेज दिया, हाईकोर्ट में PIL दाखिल होगी

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 390 शब्द|📅 06 Jan 2022

जालंधर: तल्हण रोड पर अवैध मार्केट पर मेहरबानी, RTI में अवैध शोरूम की जानकारी देने की बजाए दुकान का लाइसेंस भेज दिया, हाईकोर्ट में PIL दाखिल होगी

डेली संवाद, जालंधर
नगर निगम जालंधर के अधिकारी कमाल के हैं। रिश्वत लेकर अवैध कालोनी और अवैध कामर्शियल निर्माण करवाने वाले निगम अफसरों ने सूचना अधिकार एक्ट को मजाक बना दिया है। आरटीआई के तहत जो जानकारी मांगी गई, उसके बजाए निगम अफसरों ने लाइसेंस शाखा से जारी लाइसेंस की जानकारी दे दी। जबकि आरटीआई एक्टिविस्ट ने अवैध कामर्शियल शोरूम के नक्शे और सीएलयू की जानकारी मांगी थी।

मामला रामामंडी के आगे तल्हण रोड का है। जहां निगम के कुछ अधिकारियों ने मिलकर एक कामर्शियल मार्केट ही बनवा दिया। इसकी शिकायत अब नगर निगम के कमिश्नर करणेश शर्मा समेत मुख्यमंत्री और स्थानीय निकाय मंत्री से की गई। शिकायत पर कार्रवाई न होते देख कर आरटीआई डालने वाले भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश मीडिया के को-कनीवनर अर्जुन त्रेहन ने इसकी आरटीआई के तहत जानकारी मांगी।

सैंट्रल हलके में अवैध कामर्शियल मार्केट

अर्जुन त्रेहन ने आरटीआई के तहत तल्हण रोड पर अमर पैलेस के साथ और ढिल्लों पैलेस के ठीक सामने कई एकड़ में मेन रोड पर कामर्शियल मार्केट डेवलेप करने को लेकर निगम के सूचना अधिकारी से जानकारी मांगी थी। इस मार्केट में पुडा की तर्ज पर एससीओ और कामर्शियल माल बनाए जा रहे हैं। इसे लेकर अर्जुन ने नक्शा और सीएलयू की पूरी जानकारी मांगी थी।

जालंधर: तल्हण रोड पर अवैध मार्केट पर मेहरबानी, RTI में अवैध शोरूम की जानकारी देने की बजाए दुकान का लाइसेंस भेज दिया, हाईकोर्ट में PIL दाखिल होगी

त्रेहन के मुताबिक इस अवैध निर्माण के चलते सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है। उन्होंने शिकायत में नगर निगम के कमिश्नर, मुख्यमंत्री, स्थानीय निकाय मंत्री और विभाग से मांग की है कि इस अवैध रूप से काम करवाने वाले अफसरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही सरकारी फीस जमा करवाई जाए।

जालंधर: तल्हण रोड पर अवैध मार्केट पर मेहरबानी, RTI में अवैध शोरूम की जानकारी देने की बजाए दुकान का लाइसेंस भेज दिया, हाईकोर्ट में PIL दाखिल होगी

लाइसेंस शाखा से लाइसेंस की कापी भेज दी

अर्जुन त्रेहन ने बताया कि आरटीआई में कामर्शियल शोरूम और दुकानों के नक्शे व चेंज आफ लैंड यूज यानी सीएलयू के बारे में जानकारी मांगी गई थी, लेकिन निगम अधिकारियों ने बिल्डिंग ब्रांच की बजाए लाइसेंस ब्रांच से लाइसेंस की जानकारी दी। हालांकि निगम की तरफ से एक दुकान की लाइसेंस के बारे में जानकारी दी गई।

जालंधर: तल्हण रोड पर अवैध मार्केट पर मेहरबानी, RTI में अवैध शोरूम की जानकारी देने की बजाए दुकान का लाइसेंस भेज दिया, हाईकोर्ट में PIL दाखिल होगी

उन्होेंने कहा कि अगर एक दुकान की लाइसेंस जारी हआ है, तो वहां अवैध रूप से बने मार्केट और शोरूम पर कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में सूचना आयोग से जानकारी मांगी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस संबंध में हाईकोर्ट में पीआईएल भी दाखिल करेंगे। उन्होंने कहा कि निगम के अफसरों के करप्ट चेहरे बेनकाब करेंगे।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *