जालंधर: रैन बसेरे में ठंड़ से अधेड़ व्यक्ति की मौत, सुप्रीम कोर्ट के आदेश तार-तार, देखें LIVE

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 329 शब्द|📅 06 Jan 2022

जालंधर: रैन बसेरे में ठंड़ से अधेड़ व्यक्ति की मौत, सुप्रीम कोर्ट के आदेश तार-तार, देखें LIVE

रजनीश शुक्ला
डेली संवाद, जालंधर
नगर निगम के अफसरों की लापरवाही से आज एक 55 साल के व्यक्ति की मौत हो गई। रैन बसेरे में रह रहे उत्तराखंड के गजेंद्र की संभवता ठंड लगने से मौत बताई जा रही है। रैन बसेरा में रहे लोगों ने बताया कि कड़ाके की ठंड और बारिश में रैन बसेरे में कोई सुविधा नहीं है, जिससे ठंड का वे सभी लोग प्रकोप झेल रहे हैं। इसी ठंड के कारण गजेंद्र की मौत हो गई।

रैन बसेरे की रियाल्टी चेक के दौरान डेली संवाद की टीम को कई खामियां मिली। यहां तक कि रैन बसेरे में कोई गद्दा नहीं थी, रजाई के नाम पर एक पतला कंबल दिया गया था, जिसे किसी तरह ओढ़ कर गरीब अपनी जान बचाने में लगे हुए हैं। रैन बसेरा में रह रहे लोगों ने बताया कि नगर निगम का कोई भी अफसर यहां नहीं आता है। जिससे कोई सुविधा नहीं है।

जालंधर: रैन बसेरे में ठंड़ से अधेड़ व्यक्ति की मौत, सुप्रीम कोर्ट के आदेश तार-तार, देखें LIVE

कहां है सरकारी चिकित्सा

आपको बता दें कि नगर निगम ने दावा किया था कि रैनबसेरों में रात गुजारने वाले लोगों को सरकारी चिकित्सा सुविधा और खाना भी उपलब्ध करवाएंगे। रैन बसेरों को इसके लिए अपग्रेड भी किया गया। यहां रसोई भी बनाई गई है। लेकिन यहां न तो चिकित्सा सुविधा उपलब्ध है और न ही किसी तरह से गरम कपड़े औऱ भोजन की। जबकि सरकार इ रैन बसेरा पर लाखों रुपए खर्च कर रही है। इस संबंध में जब नगर निगम के एसई राहुल धवन से बात करना चाहा तो उन्होंने माकूल जवाब नहीं दिया है।

दूसरी तरफ रेलवे स्टेशन के पास बने रैन बसेरे में निगम अफसरों ने ताले लगा रखे हैं। कड़ाके की ठंड और बारिश के बीच बेघरों को फुटपाथ और रेलवे स्टेशन के आस-पास ठंड में रात बितानी पड़ रही है। मेयर जगदीश राजा और निगम कमिश्नर करणेश शर्मा को दफ्तर और घर से बाहर निकल कर इन रैन बसेरों की हालत का जायजा भी लेना चाहिए।

MCJ अफसरों की मर गई संवेदनाएं, ठंड से गरीब गजेंद्र भी मर गया, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *